महेंद्रगढ़ में PM मोदी ने कांग्रेस पर किए तीखे हमले: बोले-इंडी गठबंधन 5 साल में 5 PM बनाना चाहता है; पांच च… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महेंद्रगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मोदी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर और गुरुग्राम से प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के लिए वोट देने की अपील की। साथ ही रैली को संबोधित करते ह
मोदी ने कहा-इंडिया एलाइंस वालों की हालात ये हो गई कि गाय ने दूध दिया नहीं है और घी खाने के लिए झगड़ा शुरू हो जाएगा। ये कह रहे हैं कि हर साल एक आदमी प्रधानमंत्री होगा। पांच साल मतलब 5 पीएम। ऐसे देश चलेगा क्या? हरियाणा के लोगों की खासियत है। पांच साल में 5 प्रधानमंत्री मतलब यहां के लोग 5 हजार चुटकले बना देंगे। मोदी ने कहा कि ये लोग देश को गड्‌डे में धकेल देंगे। इस गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक है, जातिवादि और परिवारवादी लोग है। देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। पांच चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है।
गांव पाली में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत भारत माता की जय और राम-राम भाई सारा ने, से की। इसके बाद कहा-हरियाणा में आऊं और पुरानी यादे ताजा ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। यहां भी और वहां भी बहुत पुराने चेहरे नजर आ रहे हैं। हरियाणा तो वर्षो तक एक तरह से मेरा घर ही बन गया था। मुझे राजनीति की बहुत सारी शिक्षा हरियाणा और पंजाब से मिली। ये मेरा सौभाग्य रहा कि इस मिट्‌टी ने भी मुझे घड़ा हैं।
महेंद्रगढ़-नारनौल की याद दिलाई
प्रभारी के तौर पर मैंने यहां काम किया है। मनोहर लाल संगठन महामंत्री थे। मैंने यहां माता-बहनों के हाथ का खाना बहुत खाया है। नारनौल के सूरजा हलवाई और महेंद्रगढ़ की मिठाई। शायद इसी के कारण मेरा रामबिलास शुगर पेशेंट हो गया। दरअसल, मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के हल्के में पीएम रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने उनका नाम लेकर अपनी दोस्ती भी दर्शाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि गर्मी के सीजन में यहां की एक गिलास राबड़ी, मोटी-मोटी रोटी और एक प्याज सारी भूख मिटा देती थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पुरी दुनिया देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकते लगी रहती है। लेकिन मोदी इनके झुकाएं नहीं झुकता हैं। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई उंचाई पर लेकर जाना हैं। इसके लिए जरूरी है कि फिर एक बार मोदी सरकार।
तीसरे चरण में ही रोना-धोना शुरू कर दिया
मोदी ने कहा-तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। इलेक्शन कमीशन आंकड़े क्यो नहीं देता। आंकड़े देरी से क्यों देता है। इलेक्शन कमीशन ऐसा क्यों करता है। ईवीएम से लेकर पता नहीं क्या-क्या कहा। इस बार बराबर जमकर ईवीएम को गालियां दे रहे हैं। जिस भूमि में कोई पैदावर ना हो। कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या? जब पता कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो उधर कोई वोट डालेगा क्या? इनकी सरकार सात जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया वोट बेकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है और सरकार किसकी बनने जा रही ये पूरा देश के बच्चे-बच्चे को पता है। कांग्रेस की सच्चाई पूरा देश जान गया है।
पीएम के साथ कई नेता मौजूद रहे
रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा के प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई, कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व सांसद सुधा यादव, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।
1 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहे
मोदी की रैली को लेकर चार जिलों से पुलिस बुलाई गई थी। इनमें रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। जिनमें करीब 1000 से ज्यादा जवान तैनात थे। इसके अलावा पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की हुई थी। रैली स्थल के आसपास के इलाकों को भी सील किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों की एंट्री प्रधानमंत्री के आने से एक घंटा पहले बंद कर दी गई थी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: हरियाणा और पंजाब में पीएम मोदी, दिल्ली में राहुल गांधी की जनसभा; यूपी में अ.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lok Sabha Election 2024 : Prayagraj में CM Yogi ने की चुनावी सभा। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान – IBC24 News (हिंदी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *