यूपी में आज गदर काटेगा मौसम (फाइल फोटो)
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश का मौसम आज बेहद खराब रहने वाला है. लखनऊ मौसम केंद्र ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार अधिक होने की वजह से लोगों को तूफान जैसा महसूस होगा. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश भी होगी. कुछ जगह गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं.
वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर दी है. इसके अलावा बात करें तापमान की तो आज पूरे प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा. उन्होंने बताया कि कल यानी गुरुवार से मौसम साफ हो जाएगा और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.
आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इन जिलों का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
17 साल जेल काट निकले डॉन ने खरमास में रचाई शादी, बीवी को RJD दे रहा टिकट ! जानें Khakee कनेक्शन
स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है काला नमक, इसमें 1 और चीज मिला दी तो बन जाएगी औषधि, 5 बीमारियों का कर देगी नाश
हाथ है या लोहा! गर्म तेल में उंगलियां डालकर निकाल लेता है पकौड़ियां, खाने वालों की उमड़ती है भीड़
दुनिया का सबसे भयानक पक्षी, जो इंसान को देखते ही तोड़ देता है अपने पंख; मगरमच्छ तक को खा जाता है
Holi 2024 Cracker: इस बार इन पटाखों से करें रंगीन धमाके, सावधानी के साथ खेलें होली!
Holi 2024: बिंदी, चूड़ी और माला से होता है मुर्गी का श्रृंगार, फिर खेली जाती है होली, हैरान करने वाली है वजह
IPL 2024 में केकेआर की तरफ से कहर ढाएगा बिहार का 19 वर्षीय गेंदबाज, अब्बू का इंतजार होगा खत्म
Vitamin D: सूरज की रोशनी से विटामिन डी लेने के लिए कितनी देर धूप में रहें? क्या होते हैं फायदे, जानें सही समय
'सुनो सबकी करो अपनी', 3 Idiots के खास सीन के लिए राजकुमार ने की थी मनमानी, 15 साल बाद R माधवन ने किया खुलासा
