Congress Candidate List: कांग्रेस ने यूपी की इन 9 सीटों पर किया उम्मीदवारों का एलान, पीएम मोदी – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की चौथी लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है. यूपी की वारणसी सीट से कांग्रेस ने पीएम मोदी के सामने अजय राय को फिर से उम्मीदवार बनाया है. वहीं बसपा से निष्कासित सांसद दानिश अली को अमरोहा से टिकट दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने सहारनपुर से इमरान मसूद, झांसी से प्रदीप जैन, बाराबंकी से पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, कानपुर से आलोक मिश्रा, बांसगांव से सदन प्रसाद और फतेहपुर सीकरी से राम नाथ सिकरवार को टिकट दिया है. 
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. वहीं वाराणसी से प्रत्याशी बनने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस भरोसे के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूँ. सभी पुराने नए कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चुनावी मैदान में रहूंगा. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीते 10 सालों में वाराणसी के बुनियादी मुद्दों को लेकर बनारस के घर-घर तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता. वहीं अजय राय ने कहा कि कल (24 मार्च) को बनारस पहुंचने के बाद सबसे पहले भगवान काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लूंगा. काशी की जनता का प्यार मुझे मिलेगा पूरा भरोसा है.
यहां देखें कांग्रेस की यूपी के उम्मीदवारों की लिस्ट


कांग्रेस यूपी में समाजावादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है. इस गठबंधन में प्रदेश की 80 सीटों में से कांग्रेस को 17 सीट मिली हैं. जिसमें से कांग्रेस ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, हालांकि कांग्रेस ने इस लिस्ट में अभी रायबरेली और अमेठी पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है.
उत्तराखंड से इन्हें दिया टिकट
कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट में उत्तराखंड की नैनीताल-उधम सिंह नगर और हरिद्वार सीट पर भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. कांग्रेस ने नैनीताल-उधम सिंह नगर से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को टिकट दिया है.
Lok Sabha Election 2024: ‘मिलते हैं चुनाव के मैदान में’, RLD नेता ने धोखे का जिक्र कर अखिलेश यादव को सुनाई खरी-खरी

source

Previous post Lok Sabha Chunav: दो बार हार चुके हैं अजय राय, फिर भी क्यों कांग्रेस ने PM मोदी के सामने उतारा? – Zee News Hindi
Next post PM Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान; पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बने – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *