By: एबीपी लाइव | Updated at : 05 Mar 2024 12:18 PM (IST)
14-15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनावों का ऐलान (सांकेतिक तस्वीर) ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Elections 2024 Date: चुनाव आयोग 14-15 मार्च को लोकसभा चुनावों का ऐलान कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक 2019 को लोकसभा चुनावों की तर्ज पर ही इस बार भी 7 चरणों में ही चुनाव कराए जा सकते हैं. खबर है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले चरण के लिए वोटिंग हो सकती है.
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. फिलहाल आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर है. सभी राज्यों में तैयारियों का आकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की ऐलान होगा.
राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक
सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम अभी पश्चिम बंगाल में है. इसके बाद बाद टीम उत्तर प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी. जानकारी के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे. इस बीच इलेक्शन कमीशन सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग कर रहा है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल
चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनावों के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है. इसके लिए आयोग एक विभाग भी बना सकता है, जो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करके उन्हें हटाने का काम करेगा.
तैयारियों में लगे राजनीति दल
चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीति दल भी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषण कर दी है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने हाल ही में 195 सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
यह भी पढ़ें- PM Modi Death Threat: तलवार लहराते हुए बोला- केंद्र में कांग्रेस सरकार आते ही मोदी को जान से मार दूंगा
Lok Sabha Elections 2024: DMK मंत्री की पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी से विवाद, चुनाव आयोग जाएगी BJP
Lok Sabha Elections 2024: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर I.N.D.I.A. एक, 31 मार्च को दिल्ली में महारैली; कांग्रेस बोली- हम हैं साथ
Lok Sabha Election 2024: बंगाल भेजी जाएंगी CAPF की 945 से ज्यादा कंपनियां, न होगी हिंसा और न ही मचेगा बवाल, बनाया गया ऐसा ‘मास्टरप्लान’
Lok Sabha Elections 2024: पहली लिस्ट में ही मायावती ने दे डाली अखिलेश यादव को टेंशन, BSP के 16 उम्मीदवारों में से 7 मुस्लिम
Lok Sabha Elections 2024: पूर्व राज्यपाल को टिकट दे BJP ने साउथ की पॉलिटिक्स में चल दिया बड़ा दांव, पहले से ही हाई प्रोफाइल चेन्नई को बना दिया और खास
BJP Candidate List: यूपी में चुनाव लड़ेंगे ‘भगवान राम’, बीजेपी ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार
BJP Candidates 5th List: बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को दिया टिकट, मंडी से लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव
Holi 2024 Live Updates: अयोध्या-मथुरा में खास इंतजाम, देशभर में 540 स्पेशल ट्रेनें, मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, पढ़ें होली से जुड़ा हर अपडेट
BJP ने नहीं बनाया प्रत्याशी, पीलीभीत से योगी के मंत्री को दिया मौका, अब क्या करेंगे वरुण गांधी?
Elvish Yadav के कैसे कटे जेल में 6 दिन, इस चीज को सबसे ज्यादा किया मिस, यूट्यूबर ने व्लॉग में किया खुलासा
