Lok Sabha Elections 2024: JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, मुंगेर से लल्लन सिंह लड़ेंगे चुनाव – मनी कंट्रोल

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में एनडीए गठबंधन में शामिल जेडीयू को 16 सीटें मिली है। जबकि बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पांच सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास और एक-एक सीट पर जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुछ नए चेहरे और कुछ पुराने चेहरों को मौका दिया गया है। बीजेपी की ओर से अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

JDU ने चार नए चेहरों पर दांव खेला है। JDU के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह को मुंगेर, आनंद मोहन की पत्नी लवली मोहन को शिवहर, भागलपुर से अजय मंडल को टिकट दिया गया है। 16 प्रत्याशियों में से 6 ओबीसी, 5 अति पिछड़ा वर्ग, एक महादलित, एक मुस्लिम और सवर्ण समुदाय से हैं।

JDU ने इनको दिया टिकट

मुंगेर-ललन सिंह

बांका-गिरधारी यादव

सुपौल-दिलेश्वर कामत

मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव

जहानाबाद- चंदेश्वर चंद्रवंशी

शिवहर-लवली आनंद

सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर

वाल्मीकिनगर-सुनील महतो

पूर्णिया-संतोष कुशवाहा

किशनगंज-मास्टर मुजाहिद आलम

कटिहार-दुलालचंद गोस्वामी

गोपालगंज-आलोक सुमन

भागलपुर-अजय मंडल

नालंदा-कौशलेंद्र कुमार

झंझारपुर-रामप्रीत मंडल

सीवान- विजय लक्ष्मी

साल 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली थी बड़ी जीत

पिछली बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली थी। जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें बीजेपी 17 में 17 सीट जीत गई थी और जेडीयू 16 सीट पर जीती थी। इसके साथ ही लोजपा भी छह सीटों पर जीत हासिल की थी। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस एक मात्र सीट किशनगंज में जीती थी। इस बार के सीटिंग सीट में सिर्फ एक सीट में बदलाव किए गए हैं। सीवान सीट से कविता देवी का टिकट कट गया है। इस सीट से विजय लक्ष्मी को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने इस बार अपने 12 मौजूदा सांसदों को फिर से प्रत्याशी बनाया है।

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड के लिए BJP-कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
Tags: #elections #India Elections #Indian general election #Loksabha elections 2024
First Published: Mar 24, 2024 1:59 PM
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source

Previous post पहले लोग पूछते थे – पावरफुल लोगों पर कार्रवाई क्‍यों नहीं होती, अब पावरफुल लोग पूछते हैं – उन पर कार्रवाई क… – News18 हिंदी
Next post कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 45 नाम: दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट; अब तक 183 उम्मीदवारों का ऐलान – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *