'दुख की इस घड़ी में रूस के साथ खड़ा है भारत', पीएम मोदी ने की मॉस्को में हुए आतंकी हमले की निंदा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

रूस की राजधानी मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में हुई गोलीबारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कड़ी निंदा की। अपने सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी ने लिखा हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
एएनआई, नई दिल्ली। Moscow Attack: रूस की राजधानी मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में हुई गोलीबारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कड़ी निंदा की। अपने सोशल मीडिया ‘X’ (पू्र्व में ट्विटर) पर पीएम मोदी ने लिखा ‘हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।’

prime article banner

हमले में 60 लोगों की मौत

दरअसल, शुक्रवार को मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे। इसमें कम से कम 60 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए है। कुछ घंटों बाद, इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। एक बयान में, आतंकवादी समूह ने दावा किया कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क में ‘ईसाइयों’ की एक बड़ी सभा पर हमला किया।

हमले का वीडिया डरा देने वाला 

We strongly condemn the heinous terrorist attack in Moscow. Our thoughts and prayers are with the families of the victims. India stands in solidarity with the government and the people of the Russian Federation in this hour of grief.— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2024
हमले की जगह के वीडियो फुटेज में क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल में आग लगी हुई दिखाई दे रही है, जिससे हवा में घना, काला धुंआ भर गया है। इसमें विशाल हॉल में गोलियों की आवाज के बीच डरे हुए स्थानीय लोगों को  चिल्लाते और दुबकते हुए भी दिखाया गया है। राज्य संचालित आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि सशस्त्र व्यक्तियों ने गोलीबारी की और एक ग्रेनेड या आग लगाने वाला बम फेंका, जिससे आग लग गई।

सफेद रेनॉल्ट कार में भागे हमलावर

समाचार एजेंसी ने बताया कि इसके बाद वे कथित तौर पर एक सफेद रेनॉल्ट कार में भाग गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक स्टेट के दावे की कुछ ही देर बाद अमेरिकी अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने निजी तौर पर रूसी अधिकारियों को आसन्न हमले की ओर इशारा करने वाली खुफिया जानकारी से अवगत कराया था।

115 लोग अस्पताल में भर्ती

अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका ने मार्च में खुफिया जानकारी जुटाई थी कि इस्लामिक स्टेट-खुरासान, जिसे आईएसआईएस-के के नाम से जाना जाता है, अफगानिस्तान में स्थित समूह की शाखा, मॉस्को पर हमले की योजना बना रही थी। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीएएसएस को बताया कि पांच बच्चों सहित 115 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
60 लोग ‘गंभीर हालत’ में हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को सिटी ड्यूमा के अध्यक्ष एलेक्सी शापोशनिकोव ने मॉस्को निवासियों से पीड़ितों के इलाज में मदद के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Case: केजरीवाल का मुख्यमंत्री बने रहना दिल्ली का अपमान, भाजपा नेताओं का AAP पर हमला
यह भी पढ़ें: Moscow Terrorist Attack: अपार्टमेंट ब्लास्ट से लेकर हवाईअड्डे पर हमले तक…, रूस ने कई बार झेला है आतंकी हमलों का दंश

source

Previous post 'अंतरात्मा मर चुकी है', PM मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाले DMK मंत्री पर भड़की BJP, चुनाव आयोग से करेगी शिकायत – मनी कंट्रोल
Next post Loksabha Election 2024: RJD-कांग्रेस के बीच सीट को लेकर फंसा पेंच, लालू ने बनाई ये रणनीति – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *