Saunf Water Benefits: वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट तक में फायदेमंद है सौंफ का पानी, ऐसे करें तैयार
Rakhi Sawant ने एक्स हसबैंड की शादी के बाद शेयर की हैरान करने वाली तस्वीर, फोटो देख फैंस नहीं रोक पाए हंसी
जेल में आदेश देने के बाद नई मुसीबत में फंसे Arvind Kejriwal, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली समेत इन 4 राज्यों में बढ़े Breast Cancer के मामले, ग्रामीण की तुलना में शहरी महिलाओं में खतरा अधिक: Study
Elvish Yadav ने जेल में कैसे बिताए 6 दिन, मां का हो गया था बुरा हाल, व्लॉग में यूट्यूबर ने सुनाई आपबीती
भारत
Varun Gandhi Political Future: पिछले काफी सालों से बीजेपी में साइडलाइन किए जा चुके वरुण गांधी को इस बार पीलीभीत सीट से टिकट नहीं मिला है. इसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं.
स्मिता मुग्धा
Updated : Mar 25, 2024, 07:12 AM IST
क्या होगा वरुण गांधी का राजनीतिक भवि ष्य?
बीजेपी ने रविवार को देर शाम अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की है. इसमें पीलीभीत लोकसभा सीट (Pilibhit Lok Sabha) से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि अब वरुण गांधी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चा थी कि वरुण के करीबियों ने नामांकन पत्र खरीदा है. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि वरुण गांधी को समाजवादी पार्टी उम्मीदवार बना सकती है. अखिलेश यादव ने भी वरुण को उम्मीदवार बनाने के सवाल पर कुछ दिन पहले कहा था कि अगर वह आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है. हालांकि, पीलीभीत से इस बार लड़ाई वरुण के लिए इतनी आसान नहीं होगी. उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी बात कही जा रही है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़ते ही नवीन जिंदल ने BJP की जॉइन, कुरुक्षेत्र से मिला टिकट
पीलीभीत में रहा है वरुण और मेनका का दबदबा
पीलीभीत सीट की बात की जाए तो मेनका गांधी यहां से 6 बार सांसद रही हैं. 2009 में उन्होंने पीलीभीत की सीट वरुण गांधी के लिए छोड़ी थी और सुल्तानपुर से चुनाव लड़ी थीं. वरुण तब पीलीभीत से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. हालांकि, 2014 में एक बार फिर मेनका गांधी पीलीभीत से जीतकर संसद पहुंची. 2019 में वापस वरुण गांधी पीलीभीत लौटे और चुनाव जीते थे.
यह भी पढ़ें: मंडी से कंगना रनौत, मेरठ से अरुण गोविल को टिकट, BJP ने जारी की 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट
अमित शाह के अध्यक्ष बनने के बाद कम होता गया कद
वरुण गांधी ने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन की थी और उस वक्त से ही उनकी छवि फायरब्रांड नेता के तौर पर बन गई थी. 2009 में वह पहली बार संसद पहुंचे थे. राजनाथ सिंह के अध्यक्ष रहते हुए उन्हें पार्टी में कई पदों पर जगह दी गई थी. हालांकि, 2014 के बाद उनका कद घटने लगा और 2019 में तो उनकी मां को मोदी कैबिनेट में भी जगह नहीं मिली.
डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
Kisan Mahapanchayat में किसान बना कवी, सुनाया Viral Poem | Kisan Andolan | Farmer Protest
Ajmer Train Accident: अजमेर में रेल हादसा, Sabarmati Express के 4 डिब्बे पटरी से उतरे | Rajasthan
Barsana में होली के रंगों में रंगे लोग, खेली लट्ठमार होली
Women Achievers Awards: DNA के मंच से Vimla Batham ने महिला सशक्तिकरण को इस तरह दिया बढ़ावा
Farmers Protest: Kisan Mahapanchayat के दौरान दिखा किसानों का आक्रोश | Ground Report | Kisan Andolan
