मोदी ने पुतिन के बाद जेलेंस्की को फोन किया: कहा- जंग रोकें, बातचीत करें; दोनों राष्ट्रपतियों ने मोदी को अपन… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। PM मोदी ने जंग पर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए मसले का हल निकाला जाना चाहिए।
इसके चंद घंटे बाद ही PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी फोन किया। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भी बातचीत के जरिए जंग का हल निकालने को कहा।
पुतिन और जेलेंस्की ने मोदी को लोकसभा चुनाव के बाद अपने-अपने देश आने का न्योता भी दिया। फोन कॉल के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा- राष्ट्रपति जेलेंस्की से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई। भारत ने हमेशा से जंग जल्द खत्म करने और शांति का समर्थन किया है। हम हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेंगे।
पुतिन ने PM मोदी को चुनाव जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं
इससे पहले, पुतिन से बात करने के बाद PM मोदी ने कहा था- रूस के राष्ट्रपति को एक बार फिर से चुनाव जीतने की बधाई दी। भारत-रूस के बीच खास दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी है। हम आने वाले सालों में इसे और मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।
वहीं रूसी राष्ट्रपति के ऑफिस क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने भी PM मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। दरअसल, रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए थे। इसमें पुतिन ने 88% वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। इसी के साथ पुतिन लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनेंगे।
रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल पूरे
फरवरी 2024 में रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल पूरे हो गए। अमेरिका के आंकड़ों के मुताबिक जंग में अब तक रूस के 1 लाख 80 हजार और यूक्रेन के 70 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के 5 बड़े शहरों पर रूस का कब्जा है।
दोनों देश समझौते को तैयार नहीं हैं। यूक्रेन का कहना है कि जब तक रूस उसके राज्यों से कब्जा नहीं हटा लेता है वो हमले जारी रखेंगे। जबकि रूस यूक्रेनी राज्यों से कब्जा नहीं छोड़ना चाहता।
मोदी ने पुतिन से कहा था- यह युद्ध का युग नहीं है
रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से PM मोदी कई बार पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर बातचीत कर चुके हैं। युद्ध को लेकर भारत ने हमेशा से आम लोगों की हत्या की निंदा की है और टकराव को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने की बात की।
PM मोदी ने साल 2022 में उज्बेकिस्तान में SCO समिट के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। यह बयान भारत की अध्यक्षता में G20 के घोषणा पत्र में भी लिखा गया था। पिछले साल अमेरिका दौरे से पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में PM मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग पर बात की थी।
PM मोदी बोले- जंग पर हम तटस्थ, शांति के समर्थन में
उन्होंने कहा था- भारत तटस्थ है, लेकिन शांति के समर्थन में है। सभी देशों को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करना चाहिए और दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। विवाद बातचीत के जरिए सुलझाए जाने चाहिए, न कि जंग से। भारत इस जंग को रोकने की हर संभव कोशिश करेगा।
दिसंबर, 2023 में विदेश मंत्री जयशंकर रूस के दौरे पर भी गए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान यूक्रेन जंग पर पुतिन ने कहा था- मैंने PM मोदी को कई बार स्थिति की जानकारी दी है। मैं जानता हूं कि वे इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। मैं उनके साथ मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहता हूं।
जेलेंस्की से एक बार मिले PM मोदी, कहा- यह जंग इंसानियत का मुद्दा
रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से PM मोदी ने अब तक सिर्फ एक बार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की है। यह पिछले साल जापान के हिरोशिमा शहर में G7 समिट के दौरान हुई थी। तब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल भी मौजूद रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की से कहा था- यूक्रेन जंग इकोनॉमी और पॉलिटिक्स का नहीं, इंसानियत का मुद्दा है। भारत इस जंग को खत्म करने के लिए हर कदम उठाने को तैयार है।
रूस-यूक्रेन विवाद की वजह बना NATO
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: वीरप्पन की बेटी भी लड़ रही है लोकसभा चुनाव, जानें किस सीट और पार्टी से – ABP न्यूज़
Next post लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की 25 सीटों पर मंथन पूरा, आज लिस्ट की उम्मीद… क्या होंगे मेनका, वरुण, बृजभूषण के नाम? – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *