Feedback
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज होने वाली है. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में उत्तर प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर लड़ने वाले नेताओं से जुड़ा फैसला लिया जा सकता है. शाम करीब सात बजे उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे.
बीजेपी की इस मीटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की उन सभी सीटों पर मंथन होगा, जिन पर बीजेपी ने अभी तक कैंडिडेट्स का नाम नही तय किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे दिल्ली पहुंच रहे हैं, वो भी इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र NDA में सीट बंटवारे पर नहीं बन पा रही सहमति! बीजेपी ने शिवसेना पर बनाया दबाव
अब तक 291 उम्मीदवारों का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक कुल चार लिस्ट जारी कर चुकी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 195 नामों का ऐलान किया और फिर 72 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट आई. इसके बाद 9 और 15 कैंडिडेट्स की तीसरी और चौथी लिस्ट जारी की गई.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
