UP Weather Update: पूर्वी हवाओं ने बदला यूपी के मौसम का मिजाज, क्या होली का मजा होगा किरकिरा? – News18 हिंदी

Spread the love

फाइल फोटो 
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश का मौसम 23 मार्च को काफी गर्म रहा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन रविवार 24 मार्च को पूरे प्रदेश भर में दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही. बादलों की आवाजाही को लेकर मौसम केंद्र भी सतर्क दिखा. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवाओं की वजह से यूपी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. अचानक बदले मौसम की वजह से अब कल यानी होली के दिन यूपी में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी.
हालांकि कल सुबह से ही तेज धूप रहेगी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. लेकिन बीच-बीच में बादलों का आने जाने का सिलसिला भी चलता रहेगा. जिससे मौसम सुहावना भी रह सकता है. होली के दिन लोगों को मौसम का साथ मिलेगा. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूर्वी हवाओं की स्पीड अचानक से तेज हो गया है. जिस वजह से मौसम में बदलाव हुआ है. आज और कल 2 दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी लेकिन इसी के साथ होली के दिन मौसम गर्म रहेगा. धूप तेज रहेगी. बीच-बीच में बादलों के आने जाने का सिलसिला भी चलता रहेगा.
आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बरेली से लेकर इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार आज बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान आज 30 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम रहेगा ऐसा
लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
.
Tags: Bad weather, Holi, Local18, Lucknow news, Uttar Pradesh News Hindi, Weather Update

'द केरल स्टोरी' के बाद, 'बस्तर' पर प्रोपेगैंडा वॉर, भड़कीं अदा शर्मा- 'अगर कोई बेरहमी से…'
पर्पल आइलैंड, जहां से शुरू हुई रंगों की दुनिया में क्रांत‍ि, 'कुदरत का खजाना' भी कहते हैं इसे
जंगल में खोया हुआ है यह अनोखा सीढ़ियों से भरा शहर, नजारे ही नहीं, यहां की वास्तुकला भी करती है हैरान
यहां हल्‍दी से होली खेलते हैं लोग, सद‍ियों पुरानी परंपरा, गाते हैं भजन, करते हैं लोकनृत्‍य
शौर्य, वीरता, जिम्मेदारी व शोक के लिए पहनी जाती है पगड़ी, हर रंग की पहचान, क्या आप जानते है इसके मायने?
1998 की वो मूवी, जिसके एक गाने से रातों-रात स्टार बन गई थीं रानी मुखर्जी, फिल्म के हीरो ने दुखाया उनका दिल
Holi tips: रंगों से हो जाती है स्किन प्रॉब्लम, होली पर ये चीजें रखेंगी त्वचा का ख्याल, स्किन ग्लो भी रहेगा बरकरार
Holi 2024: बॉलीवुड की 'नदिया के पार' और 'शोले' ही नहीं, इन 6 फिल्मों में देखें साउथ सिनेमा का होली सेलिब्रेशन
शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन K, किन अंगों को हेल्दी रखने में करता है मदद, कौन सी चीजें खाने से होगी पूर्ति

source

Previous post UP की बड़ी खबरें फटाफट: बुलंदशहर में युवक की हत्या कर लाश को जलाया, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Election 2024: NDA ने 35 सीटों पर घोषित किए कैंडिडेट सिर्फ 5 बाकी, देखिए महागठबंधन से कौन और कहां… – Zee News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *