भूटान के PM को क्यों कहना पड़ा, यह 'मोदी की गारंटी' है, PM मोदी को एयरपोर्ट तक छोड़ने आए राजा जिग्मे खेसर – News18 हिंदी

Spread the love

पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान के राजकीय दौरे पर पहुंचने पर वहां के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने उनका आभार व्यक्त किया है. साथ ही पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रम और खराब मौसम के बीच भूटान आकर अपना वादा निभाने के लिए शुक्रिया भी अदा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी इस यात्रा को ‘मोदी की गारंटी’ से जोड़ा है.
पहले पीएम मोदी का भूटान दौरा 21-22 मार्च को होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनको अपनी यात्रा एक दिन आगे बढ़ानी पड़ी. वह 22-23 मार्च को भूटान की राजकीय यात्रा पर पहुंचे. इसी को लेकर भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है.
उन्होंने लिखा, “मेरे भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम और ख़राब मौसम के बावजूद हमसे मिलने का अपना वादा पूरा किया. यह ‘मोदीकीगारंटी’ है!” उन्होंने अपने इस पोस्ट में पीएम मोदी को भी टैग किया है.
इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पाने वाले वह पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं. प्रधानमंत्री भूटान के राजकीय दौरे से जब वापस लौट रहे थे, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और पीएम टोबगे उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट आये थे.
इससे पहले पीएम मोदी के भूटान पहुंचने पर वहां के पीएम शेरिंग टोबगे ने उनका स्वागत करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, ”भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई नरेंद्र मोदी जी.” अपने भूटानी समकक्ष के साथ इस महीने पीएम मोदी की यह दूसरी बैठक थी.
टोबगे ने जनवरी में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद अपनी विदेश यात्रा के तहत पिछले हफ्ते नयी दिल्ली का दौरा किया था. दोनों देशों ने कई सहमति पत्रों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया और ऊर्जा, व्यापार, डिजिटल संपर्क, अंतरिक्ष और कृषि के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए तथा दोनों देशों के बीच रेल संपर्क स्थापित करने पर एमओयू को अंतिम रूप दिया.
.
Tags: Bhutan, Narendra modi

क्या कहता है विज्ञान? पति-पत्नी को एक दिन में कितनी बार किस करना चाहिए
मां शक्ति के दर्शन के बाद, कंगना रनौत ने भरी हुंकार, जन्मदिन पर बोलीं- 'चुनाव लड़ूंगी अगर…'
गोविंदा का डाई हार्ड फैन, इंजीनियर से बना एक्टर, कई साल घिसी एडियां, ओटीटी ने बना दिया स्टार
कान्हा की नगरी मथुरा में होली की मस्‍ती, नाच उठीं गोपियां, मनाया त्‍योहार, देखें Photos
PHOTOS: पिचकारियों से पट गया भोपाल का ये बाजार, यहां मोदी-योगी, बाहुबली पिचकारी की खूब डिमांड
6 महीने देश से कटा रहा ये रास्‍ता! फिर शुरू हुआ जोड़ने का काम, स्‍वर्ग से भी सुंदर है 427 किलोमीटर का हाईवे
राजनीति में कमबैक से पहले, गोविंदा ने की तीसरी 'शादी'! ठुकरा दिए थे 100 करोड़ के ऑफर
4 एक्शन, 1 सस्पेंस थ्रिलर, OTT पर रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में, एक का तो बजट है 250 करोड़ के पार
PHOTOS: कैसे रहस्‍यमय तरीके से गायब हो गए दुनिया के 10 बड़े शहर, शानोशौकत थी पहचान, फिर खोजे गए

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: होली के दिन असम से आई कांग्रेस के लिए बुरी खबर, इस कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी – Oneindia Hindi
Next post Lok Sabha elections 2024 LIVE updates | Ex-Jharkhand CM Hemant Soren's sister-in-law Sita Soren joins BJP – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *