दावा- अमेरिका की तरह भारत भी जारी करेगा डेमोक्रेसी इंडेक्स: मोदी सरकार की तैयारियां शुरू; अंतर्राष्ट्रीय सं… – Dainik Bhaskar

Spread the love

मोदी सरकार अपना खुद का डेमोक्रैसी रेटिंग इंडेक्स निकालने की तैयारी में है। कतर के मीडिया अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में लोकतंत्र को लेकर भारत की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है। 2021 में अमेरिका के फ्रीडम हाउस संस्था की रेटिंग में भारत को पूरी तरह से लोकतांत्रिक देशों की कैटेगरी से हटाकर आंशिक लोकतंत्र वाले देशों की कैटेगरी में रखा गया था।
वहीं वैराइटी ऑफ डेमोक्रेसी (V-DEM) रिसर्च इंस्टिट्यूट ने कुछ दिन पहले ही डेमोक्रेसी रैंकिंग जारी की। इसमें भारत को 179 देशों में 104वें स्थान पर रखा गया। साथ ही ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट में भारत के लोकतंत्र में खामियां बताई गई थीं।
167 देशों की इस लिस्ट में भारत को 7.18 स्कोर के साथ 41वीं रैंक मिली थी। इस दौरान रैकिंग गिरने के लिए CAA, NRC और आर्टिकल 370 हटाने जैसे मुद्दों को कारण बताया गया था। भारत लगातार इन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग का विरोध करता आया है।
‘रैंकिंग देने वाले संस्थान पाखंडी, इनका अप्रूवल नहीं चाहिए’
मार्च 2021 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रैंकिंग देने वाले संस्थानों को पाखंडी बताया था। उन्होंने कहा था- ऐसे संस्थान खुद को दुनिया का संरक्षक मानते हैं। वो यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि भारत में कोई उनके अप्रूवल की तलाश में नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, इन बयानों के बावजूद भारत सरकार रेटिंग्स को लेकर परेशान रही है।
अब सरकार ने इंडेक्स जारी करने के लिए भारत की संस्था ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) को संपर्क किया है। सरकार ORF के साथ मिलकर डेमोक्रेसी रेटिंग के फ्रेमवर्क पर काम कर रही है। अलजजीरा के मुताबिक, यह इंडेक्स लोकतंत्र को लेकर पश्चिमी देशों के पैमाने की जगह भारत सरकार के रुख से ज्यादा मेल खाएगा।
ORF वही संस्था है जो भारत में विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर रायसीना डायलॉग का आयोजन करती है। इस साल यह डायलॉग 21-23 फरवरी को हुआ था।
डेमोक्रेसी रैंकिंग पर नीति आयोग के साथ ORF की बैठक
सरकार से जुड़े एक अधिकारी ने अलजजीरा को बताया कि इस साल जनवरी में नीति आयोग ने ORF के साथ बैठक की थी। इस दौरान यह तय हुआ था कि कुछ हफ्तों के अंदर डेमोक्रेसी रैंकिंग जारी की जाएगी। हालांकि, यह रैंकिंग लोकसभा चुनाव से पहले आएगी या बाद में, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं एक दूसरे अधिकारी के मुताबिक, ORF ने डेमोक्रेसी इंडेक्स तैयार कर लिया है और कुछ हफ्तों पहले ही यह विशेषज्ञों के पास रिव्यू के लिए भेजा गया था। इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने इन रेटिंग्स को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।
अलजजीरा के पूछने पर नीति आयोग ने साफ किया था कि वो सरकार के लिए कोई डेमोक्रेसी इंडेक्स नहीं बना रहा है। हालांकि, वो इसकी वर्किंग का हिस्सा है या नहीं इस पर जानकारी नहीं दी गई।
मोदी सरकार की रिपोर्ट में भी दूसरे देशों के मुकाबले भारत का स्कोर कम
अलजजीरा ने बताया कि साल 2021 में सरकार ने अलग-अलग मंत्रालयों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्हें 30 ग्लोबल इंडेक्स को मॉनिटर करने के लिए कहा गया था। भारत के अपने आकलन में भी यह पाया गया की दूसरे देशों के मुकाबले देश का स्कोर काफी कम था।
इसके बाद सरकार ने माना कि देश को और बेहतर तरह से काम करने की जरूरत है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इस बात को भी स्वीकार किया कि थिंक टैंक, सर्वे करने वाली एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की तरफ से लगातार नकारात्मक बयानों की वजह से वर्ल्डवाइड गवर्नेंस इंडिकेटर (WGI) रिपोर्ट में देश का स्तर गिर सकता है। यह रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक जारी करता है।
यह खबर भी पढ़ें…
दावा- भारत के लोकतंत्र में खामियां:167 देशों में 41वीं रैंकिंग मिली; पाकिस्तान 11 पायदान खिसकर तानाशाही की कैटेगरी में आया
दुनियाभर में 2023 में लोकतंत्र के स्तर में बड़ी गिरावट आई है। ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट ने 167 देशों में लोकतंत्र की रैंकिंग को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें 167 देशों को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। पूर्ण लोकतंत्र, खामियों वाला लोकतंत्र और अथॉरिटेरियन रेजीम (जहां एक सिस्टम तानाशाही के रोल में होता है)। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post PM Modi Photos: पीएम मोदी की भूटान यात्रा की तस्वीरें; बच्चों संग खिलखिलाते नजर आए, रात्रिभोज में हुए थे शामिल – अमर उजाला
Next post Hindi News Today: PM मोदी आज करेंगे 'विकसित भारत विकसित गुजरात' कार्यक्रम को संबोधित, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ म.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *