By: एबीपी लाइव | Updated at : 25 Mar 2024 01:56 PM (IST)
देबांगशु भट्टाचार्य और अभिजीत गंगोपाध्या (फाइल फोटो) ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 111 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम कै ऐलान किया है. इसमें अभिजीत गंगोपाध्याय का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में कलकत्ता हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देने के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. वह पश्चिम बंगाल की तमलुक संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे.
उनका मुकबाला टीएमसी के देबांगशु भट्टाचार्य से होगा. देबांगशु राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के प्रमुख हैं. 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की सभी 42 सीटों के लिए नामों की घोषणा की थी.
स्कूल भर्ती मामले में की थी कड़ी टिप्पणी
जस्टिस (रिटायर) अभिजीत गंगोपाध्याय ने 2021 में उस समय सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने कलकत्ता होई कोर्ट के जज के रूप में पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की शिक्षकों भर्ती में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में कड़ी टिप्पणियां कीं, और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था.
जिस वक्त बीजेपी राज्य में पैठ बनाने की कोशिश कर रही थी, तो उस पर यह आरोप लगाया गया था कि गंगोपाध्याय के फैसलों के पीछे ‘राजनीतिक मकसद’ थे. उनके बीजेपी में आने के बाद अब इन आरोपों को बल मिला.
ममता ने साधा निशाना
पूर्व जज पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने उन पर ‘हजारों छात्रों को नौकरी देने से रोकने और फिर नेता बनने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा तैयार रहो, आप जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, मैं आपसे लड़ने के लिए स्टूडेंट्स को भेजूंगी.’ तमलुक से गंगोपाध्याय के नामांकन की आशंका के बीच तृणमूल कांग्रेस ने देबांगशु भट्टाचार्य को पूर्व न्यायाधीश का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतारा.
देबांगशु भट्टाचार्य ने लिखा था ‘खेला होबे’
भट्टाचार्य पार्टी की स्टूडेंट्स विंग, तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य के रूप में छात्र राजनीति में सक्रिय थे और 2022 से पार्टी की सोशल मीडिया को संभाल रहे हैं. उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए सफल ‘खेला होबे’ अभियान गीत लिखने का भी क्रेडिट दिया जाता है.
यह भी पढ़ें- विधायकी छोड़ UP के ये नेता लगाएंगे सांसद बनने की दौड़, जानिए किस पार्टी ने उतारे सबसे ज्यादा MLA
Who is Rajmata Amrita Roy: महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर सीट पर राजमाता अमृता रॉय ही क्यों बनीं BJP की पहली पसंद? जानें
Lok Sabha Elections 2024: विरोध या निजी कारण? गुजरात की वडोदरा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने क्यों किया चुनाव लड़ने से इनकार
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: AAP के लिए फीका रहा रंगों का त्योहार! बोले सौरभ भारद्वाज- जब जेल से छूटेंगे अरविंद केजरीवाल, तब हम मनाएंगे होली
Congress Candidates List: होली के जश्न के बीच आई कांग्रेस की छठी सूची, देखें कहां से किसे मिला टिकट
West Bengal: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक, महुआ मोइत्रा के खिलाफ शाही परिवार की राजमाता को मैदान में उतारा
Holi 2024: होली के रंग में पड़ा भंग! अलग-अलग हादसों में गई 24 की जान, सर्वाधिक मौतें UP में
Congress On Abhijit Gangopadhyay: महात्मा गांधी और गोडसे पर पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने ऐसा क्या कहा, जो भड़क गए जयराम रमेश?
RCB vs PBKS: विराट कोहली ने जड़ा 100वां अर्धशतक, ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले खिलाड़ी
UP News: सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के काफिले पर पथराव, गाली-गलौज करने का भी आरोप, केस दर्ज
कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत ने ऐसा क्या किया पोस्ट, जो बाद में हटाना पड़ा, कहा- मेरा X हैंडल हुआ हैक; जानें- पूरा मामला
