यहां उड़े होली के अनोखे रंग, दिखा पीएम नरेंद्र मोदी का 'परिवार', Photos में देखिए शहादत की यादें – News18 हिंदी

Spread the love

मध्य प्रदेश के देवास जिले में अनोखे अंदाज में होली मनाई गई. यहां हर साल की तरह शहर की संस्था युवा भगत सिंह ने आकर्षक रंगोली का आयोजन किया. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार, शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु, शिवाजी महाराज सहित कई हस्तियों की रंगोली बनाई गई. क्रांतिकारियों के साथ-साथ भगवानों की भी रंगोली बनाई गई. (रिपोर्ट- वरुण राठौर)
कार्यक्रम का शुभारंभ देवास विधायक गायत्री राजे पंवार ने किया. इस मौके पर संस्था के सदस्यों सहित कई लोग मौजूद थे. इस प्रदर्शनी को देखने के लिए शहर से सैकड़ों लोग यहां आते हैं. चित्रकार देवयानी ने बताया कि उन्होंने रोज 6 घंटे की मेहनत करके 15 दिनों में इन रंगोलियों को कैनवास पर उतारा है. बता दें, देवास में वर्षों से रंगोलियों के बीच देर रात तक होलिका सजाई जाती है.
हर साल भी होलिका देर रात तक सजाई गई. शहर में रतजगा हुआ. वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाने के लिए भगतसिंह क्लब ने फिर ये आयोजन किया. ये आजोजन दो दिन तक किया जाएगा. इस बार इन प्रदर्शनियों को शालिनी रोड पर प्रदर्शित किया गया है. इस मौके पर कलाप्रेमियों ने कहा कि देवास कला प्रेमियों का शहर है. यहां के कलाकार अनुपम और जीवंत दिखाई देने वाली कलाकृतियों को कैनवास पर उकेरते हैं.
कलाप्रेमियों ने कहा कि इस बार होली पर चित्रकार देवयानी राठौर की प्रदर्शनी की जितनी तारीफ की जाए कम है. सारी की सारी प्रदर्शनियां देखने लायक हैं. चाहे वह, सिया के राम, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, छत्रपती शिवाजी महाराज हो या कामनेश्वर गणपति मंदिर, सब अनुपम हैं. इनकी रंगोली जीवन की प्रेरणा देने वाली हैं.
भगत सिंह क्लब के संयोजक अशोक कहार ने बताया कि ये नयनाभिराम रंगोली वास्तव में आकर्षित लगती है. इन्हें जीवंत स्वरूप दिया गया है. कलाकार ने रंगोलियों को तपस्या करके बनाया है. देवास में कई वर्षों पुरानी परंपरा आज भी जीवित है. हमारे दादा-परदादा होली पर रंगोलियां बनाने की परंपरा शुरू करके गए हैं.
कहार ने बताया कि इन दो दिनों में सैकड़ों लोग इन रंगोलियों को देखने आएंगे. देर रात तक लोगों के आने का सिलसिला जारी रहेगा. इस बार नए चित्रकारों को भगत सिंह क्लब ने मौका दिया है. ताकि, उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिले. बता दें, पिछले कई वर्षों में अलग-अलग कलाकार यहां अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं.
अगली गैलरी

अमिताभ-जया के साथ नातिन की सतरंगी होली, रंगों से सराबोर बच्चन परिवार, देखें इनसाइड PHOTOS
होली पर MP में दिखा देशी-विदेशी फ्यूजन, गोरों ने जमकर उड़ाया गुलाल, Photos देख झूम उठेगा आपका दिल
Holi 2024: होली के दिन यहां मातम मनाते हैं लोग, श्रृंगार नहीं करती महिलाएं, जानें क्या है 700 साल पुरानी परंपरा
Happy Birthday Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने कैंसिल किए सारे कार्यक्रम, घायलों के बीच बिताया दिन
गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों की करें सैर, खूब आएगा मजा
तीन पीढ़ियों से बना रहे नमकीन सांखे, स्वाद ऐसा की लोग ही नहीं जज और एसपी भी हैं दीवाने
बाराबंकी की ऐसी दरगाह जहां खेली जाती है होली, सभी धर्म के लोगों ने मनाया त्योहार, कौमी एकता की अनोखी मिसाल
कम लोग खाते हैं इस फल को, माना जाता है पोषण का पावरहाउस, खास तरह से खाने के नतीजों ने चौंकाया
125 क्विंटल फूलों से दो रात में सजकर तैयार हुआ मदन मोहन मंदिर, झांकी देख गदगद हुए श्रद्धालु
कार्यक्रम का शुभारंभ देवास विधायक गायत्री राजे पंवार ने किया. इस मौके पर संस्था के सदस्यों सहित कई लोग मौजूद थे. इस प्रदर्शनी को देखने के लिए शहर से सैकड़ों लोग यहां आते हैं. चित्रकार देवयानी ने बताया कि उन्होंने रोज 6 घंटे की मेहनत करके 15 दिनों में इन रंगोलियों को कैनवास पर उतारा है. बता दें, देवास में वर्षों से रंगोलियों के बीच देर रात तक होलिका सजाई जाती है.

source

Previous post Forecast: Who will win the 2024 election? | A head start in the poll race – India Today
Next post ‘PM Modi's counting is wrong, crossed 110 insults long back', says Congress; here's what netizens say | Mint – Mint

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *