प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर प्रदेश को करोड़ों की सौगात दी है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश को 42,000 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात दी है. उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्ननाथ समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. पीएम मोदी ने इस दौरान पीएम आजमगढ़ और पूर्वांचलवासियों को मंदूरी एयरपोर्ट समेत राजा सुहेलदेव राज्य विश्वद्यालय और कई परियोजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है.
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है. आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.’ उन्होने आगे कहा कि ‘अनंतकाल तक ये विकास का गढ़ बना रहेगा ये मोदी की गारंटी है. आज आजमगढ़ में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. यहां से विदेश तक जो भी आजमगढ़ का है उससे आज बहुत खुशी हो रही होगी. आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास जातिवाद परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडि गठबंधन की नींद उड़ा रहा है. यहां के लोगो ने माफिया का राज देखा है आज यहां का कानून भी जनता देख रही है.
पढे़ं- PM मोदी पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार, कर रहे पूजा-अर्चना, CM योगी भी साथ मौजूद
पीएम मोदी ने आगे कहा कि चुनाव के मौसम में पहले क्या हुआ करता था. पहले की सरकारों में बैठे हुए लोग जनता की आंख में धूल चुकाने के लिए घोषणा कर देते थे. कभी-कभी तो उनकी हिम्मत इतनी होती थी कि पार्लियामेंट में रेलवे की नई-नई योजनाएं घोषित कर देते थे और बाद में कोई पूछने वाला नहीं है. 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है.
उन्होंने आगे कहा कि मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं. किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP दी जा रही है. गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8% की वृद्धि की गई है. अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंंटल हो गया है.
.
Tags: PM Modi, Pm narendra modi
Ramzan 2024: क्या होता है रमजान का दूसरा अशरा? जिसमें मुस्लिम लोग करते हैं अपने गुनाहों से तौबा
Chaitra Navratri 2024: 30 साल बाद बन रहा है अमृत सिद्धि योग… सभी कष्टों का होगा निवारण, ज्योतिषाचार्य से जानें इसका महत्व!
मोमोज से तैयार ये बर्गर है खास…. स्वाद ऐसा कि बड़े- बड़े ब्रांड भी फेल, जानें कहां मिलेगा
ये हैं उत्तराखंड के 5 मशहूर सोशल मीडिया स्टार, अनोखा अंदाज लोगों को बनाता है दीवाना
इस बिहारी युवक से बड़ा कोई दूसरा नहीं होगा सचिन तेंदुलकर का फैन, हर मैच देखने पहुंचते…ये उठाते हैं खर्च
आ गया इस हरे फल का सीजन, रायते में डालकर खूब करें सेवन, डायबिटीज-मोटापे से मिलेगी बड़ी राहत
श्रीराधा रानी पर रखें अपनी लाडो का यूनीक नाम, बरसेगी किशोरी जी की कृपा, मतलब भी है अनूठा
गोविंदा के लिए लकी साबित हुआ था 1994, 2 फिल्मों की सैलाब में डूबा था बॉक्स ऑफिस, रिस्क लेकर उठाया था बड़ा कदम
त्वचा के लिए वरदान, तो पेट के लिए रामबाण है ये घरेलू पौधा; चमत्कारी फायदे जान रह जाएंगे दंग
