UP Weather Update: अब सताएगी गर्मी…आज से बदल जाएगा यूपी का मौसम, इन जिलों में तेजी से बढ़ेगा तापमान – News18 हिंदी

Spread the love

यूपी में बढ़ेगी गर्मी
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोग अब भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं दरअसल आज यानी मंगलवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक प्रदेश के कई जिलों का जा सकता है. यही नहीं 25 मार्च यानी होली के दिन भी लखनऊ का अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो वहीं प्रयागराज में 38 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ. 25 तारीख का दिन मार्च महीने का सबसे गर्म रहा. लोगों को गर्मी का एहसास हुआ.
हालांकि लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश कहना है कि अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. महीने के अंत तक लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है. मार्च के अंत में पूरा प्रदेश भीषण गर्मी का सामना करने लग जाएगा. अभी लू का कोई पूर्वानुमान नहीं है. फिलहाल अभी तापमान ही बढ़ेगा.
आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
बरेली से लेकर इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान आज 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम रहेगा ऐसा
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
.
Tags: Local18, UP Weather

होली पर दिखा अद्भुत नजारा… जुगलकिशोर सरकार बने राधा और राधारानी बनीं कन्हाई, देखें PHOTOS
PHOTOS: इस शहर में हनुमानजी के 5 अद्भुत मंदिर… पांचों सिद्ध स्थान, एक तो पूरे देश में प्रसिद्ध, करें दर्शन
World Bear Day: यूपी के इस जिले में है इन बेजुबानों का सबसे बड़ा संरक्षण केंद्र! 20 साल में 80 % कम हुई संख्या
'लाडला' की शूटिंग कर रही थीं श्रीदेवी, अचानक सब जपने लगे गायत्री मंत्र, दिव्या भारती की मौत के बाद जब हुई अजीब घटना
 यहां आठ प्रकार के अनाज से बनता है स्पेशल भूंजा, स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद
यहां का समोसा खाने 10 किमी दूर से आते हैं लोग, खासियत जान आपके भी मुंह में आ जाएगा पानी
किचन में रखें इन चीजों से बनाएं 5 तरह के टेस्टी जूस, चिलचिलाती गर्मी में मिलेगा ठंडक का एहसास
यहां उड़े होली के अनोखे रंग, दिखा पीएम नरेंद्र मोदी का 'परिवार', Photos में देखिए शहादत की यादें
अमिताभ-जया के साथ नातिन की सतरंगी होली, रंगों से सराबोर बच्चन परिवार, देखें इनसाइड PHOTOS

source

Previous post 25, 75 या 95 लाख… लोकसभा चुनाव में नेताओं को कितना खर्च करने की अनुमति, कब-कब बढ़ी ये लिमिट? – TV9 Bharatvarsh
Next post पुतिन के बाद PM मोदी ने जेलेंस्की से की बात, यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर भारत पुराने रूख पर कायम.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *