"जो छात्र मोदी-मोदी के नारे लगाए, उसे थप्पड़ लगाओ…": कर्नाटक के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP ने किया पलटवार – NDTV India

Spread the love

कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस नेता ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि जो छात्र “मोदी, मोदी” के नारे लगाते हैं, उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए. एक चुनावी रैली के दौरान तंगाडागी ने कहा था, “ वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं. उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था. क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी. जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं—पकौड़े बेचो.”
कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए.”
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर, वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!’
बीजेपी ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी ने इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से रोका जाना चाहिए.
मंत्री पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी मतदाताओं और युवा मतदाताओं के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाते हुए राज्य में विपक्षी दल (बीजेपी) ने कहा, ‘इससे युवा मतदाताओं में डर पैदा हो सकता है और वे मतदान से दूर रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें-  अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बावजूद सब्सिडी योजना रहेगी जारी, सरकार ने साफ की तस्वीर
पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में (Hindi News)
लाइव खबर देखें:
फॉलो करे:
………………………….. Advertisement …………………………..

source

Previous post पीएम नरेंद्र मोदी का आज बनारस में रोड शो, 28 किमी लंबी यात्रा में डमरू-शंखनाद दल के साथ करेंगे जनता का अभिवादन – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post अनशन के बाद भी लद्दाख की आवाज़ क्यों नहीं पहुँच रही है दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *