Jharkhand Loksabha Election Date: झारखंड में कब होगा लोकसभा चुनाव, आपके इलाके में कब होगी वोटिंग – Jansatta

Spread the love

चुनाव आयोग ने देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिए चार चरणों में चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे। मतगणना चार जून को होगी।
झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीट में से पांच अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.29 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिलाएं और 413 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे।
चार निर्वाचन क्षेत्रों – सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को मतदान होगा। वहीं, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को मतदान होगा। गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को जबकि राजमहल, दुमका और गोड्डा में एक जून को वोट डाले जाएंगे।
राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा कि वह चुनाव के लिए तैयार है। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी ने निर्वाचन आयोग की टीम से झारखंड का दौरा करने और उनकी शिकायतें सुनने का अनुरोध किया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भाजपा के राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि उनकी पार्टी चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है और उसने पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन प्रतिद्वंद्वी दलों ने अभी तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं किया है।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 14 में से 11 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली। कांग्रेस और झामुमो को एक-एक सीट मिली थी। झारखंड में पिछला लोकसभा चुनाव भी चार चरणों में हुआ था। अब देखना है कि झारखंड का परिणाम क्या रहता है।

source

Previous post अनशन के बाद भी लद्दाख की आवाज़ क्यों नहीं पहुँच रही है दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी – ABP न्यूज़
Next post Varanasi Lok Sabha Seat Congress vs BJP: कौन हैं Ajay Rai, बीजेपी के टिकट से पहली बार बने थे विधायक, कांग्रेस ने तीसरी बार PM Modi के खिलाफ Varanasi से उतारा चुनावी मैदान में – GNTTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *