राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिया जवाब – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
अमेठी और रायबरेली की सीट से जल्द सस्पेंस खत्म हो जाएगा. राहुल गांधी वायनाड और अमेठी दोनों जगह से चुनाव लड़ सकते हैं. इसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से एक प्रस्ताव बनाकर कांग्रेस के आलाकमान को सौंप दिया गया है. यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारे गए अजय राय ने कही है. 
‘आज तक’ से खास बातचीत में अजय राय ने बताया कि जैसे वाराणसी संसदीय क्षेत्र से सस्पेंस खत्म हो गया, वैसे ही जल्द अमेठी और रायबरेली सीट पर भी सस्पेंस खत्म हो जाएगा. राहुल गांधी क्या वायनाड और अमेठी दोनों जगह से चुनाव लड़ सकते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर उनकी तरफ से एक प्रस्ताव बनाकर दे दिया गया है. क्योंकि गांधी परिवार ने अमेठी के लोगों की सेवा की है और करता रहेगा.
यह भी पढ़ें- राहुल के जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस में ही फूट! आनंद शर्मा बोले- यह इंदिरा-राजीव की विरासत का अपमान
‘मैं लगातार संघर्ष करता आया हूं- अजय राय’
अजय राय ने आगे कहा कि दो जगह से चुनाव लड़ने में हर्ज क्या है? मोदी जी ने भी 2014 में बड़ौदा और वाराणसी के चुनाव लड़ा था. चुनावी मुद्दों के सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि मैं लगातार संघर्ष करता आया हूं और मैदान कभी नहीं छोड़ा हूं. यह लोग (BJP) मैदान छोड़ाना चाहते थे और हराना चाहते थे. मुझे और मेरी राजनीति को समाप्त करना चाहते थे.
‘मेरे चरित्र पर भी किसी तरह का दाग नहीं’
इसलिए खत्म नहीं कर पाए, क्योंकि मेरे ऊपर किसी प्रकार का दाग नहीं है. मेरे चरित्र पर भी किसी तरह का दाग नहीं है. न ही ईडी कुछ कर पाई और नहीं सीबीआई. उन्होंने बताया कि मुद्दे महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है. इसके अलावा वाराणसी में विनियोजित विकास भी बड़ा मुद्दा है. वाराणसी को मेट्रो और देश को बुलेट ट्रेन देने का वादा किया गया था, लेकिन अब वाराणसी में रोपवे दे रहे हैं. वह भी पुराना मॉडल, जो कभी भी दुर्घटना कर सकता है.
ये भी पढ़ें- जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच सब ठीक है, तो सीट शेयरिंग का मामला कहां फंसा है?
‘इस बार गुजरात मॉडल और मोदी मॉडल फेल’
उन्होंने बताया कि इस बार भी स्थानीय बनाम बाहरी की लड़ाई को लेकर वे चुनाव में उतरेंगे. उन्होंने तीसरी बार भी हार की हैट्रिक के सवाल पर कहा कि मोदी जी के पास सारा तंत्र है. लेकिन मेरे पास जनता का तंत्र है. इस बार गुजरात मॉडल और मोदी मॉडल फेल हो चुका है. इस बार नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक रूप से हारकर वाराणसी से जाएंगे.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Varanasi Lok Sabha Seat Congress vs BJP: कौन हैं Ajay Rai, बीजेपी के टिकट से पहली बार बने थे विधायक, कांग्रेस ने तीसरी बार PM Modi के खिलाफ Varanasi से उतारा चुनावी मैदान में – GNTTV
Next post Tamil Nadu: 'अगर मोदी दोबारा पीएम बने तो भारत को बर्बाद कर देंगे', सीएम स्टालिन ने मतदाताओं से की यह अपील – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *