Lok Sabha Election 2024: आठ बार के सांसद का कट गया टिकट, फिर भी नहीं जताया गुस्सा…. बोले- पार्टी की बड़ी .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान बरेली लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार ने कहा कि उनके समर्थक नौवीं बार भी उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद जता रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिलने पर भी उन्होंने संतोष जताया। पार्टी के साथ ही अपने सभी समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने बरेली के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी को भारी बहुमत से जिताएं।
Lok Sabha Election 2024: जागरण संवाददाता, बरेली। टिकट देना, यह पार्टी का सतत कार्य है। पार्टी ने हमको 10 बार चुनाव लड़ाया, जिसमें हम आठ बार जीतें। यह पार्टी का हम पर बड़ा उपकार था। पार्टी की बहुत कृपा है हम पर। इतना लंबा भरोसा व विश्वास हम पर किया है। खासतौर पर बरेली के मतदाताओं का धन्यवाद, जिन्होंने हम पर लगातार विश्वास व्यक्त किया।

prime article banner

दैनिक जागरण से बातचीत में यह बातें बरेली लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) ने कही। उनके समर्थन नौवीं बार भी उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर भी उन्होंने संतोष जताया। पार्टी के साथ ही अपने सभी समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट कटा, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी को बदायूं..
लोकप्रिय नेता संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) ने बताया कि करीब तीन महीने पहले वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उनसे कहा था कि मैं पूरे 75 वर्ष का हो रहा है। अब पार्टी हमें चुनाव लड़ाए या फिर कोई और काम दे। पार्टी ने हमें लेकर जो भी फैसला लिया है, उसका स्वागत है।
उन्होंने कहा कि बरेली के मतदाताओं से अपील है कि पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का काम करें, जिससे मोदी जी के हाथ मजबूत हो सकें। समर्थक चाहते थे कि उन्हें नौवीं बार भी टिकट मिले, इस सवाल के जवाब में बोले, जो समर्थक हमारा है वह भारतीय जनता पार्टी का भी है। वह पार्टी को छोड़कर कही नहीं जाएगा। अब पार्टी जो भी कार्य करने को कहेगी वह करेंगे, जहां कहेगी वहां जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बरेली में पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी पर भड़के सांसद संतोष गंगवार, बोले- सीएम से करेंगे शिकायत
उन्होंने कहा कि टिकट देना या किसे देना यहा पार्टी का काम हैं। पार्टी ने लगातार हमें 10 बार चुनाव लड़ाया। पार्टी की वजह व लोगों के समर्थन से हम आठ बार जीतें। इसके लिए सभी का आभार। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को अच्छी दिशा में लेकर जा रहे हैं। जो फैसला लिया गया है वह अच्छा है।
संसद के इतिहास में आठ बार के सांसद बहुत कम बन पाए हैं। हर नई लोकसभा में आधे एमपी बदल जाते हैं। इसलिए पार्टी की बहुत कृपा है, जो हम पर इतना लंबा भरोसा जताया। लोगों के सहयोग से आठ बार जीत हासिल की। उन्होंने सभी मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को ही जिताने की अपील की।

दो चुनाव हारे, आठ जीते (Who is Santosh Gangwar)

सांसद संतोष गंगवार ने पहला चुनाव वर्ष 1981 में भाजपा के टिकट पर लड़ा, जिसमें उनकी हार हुई। इसके बाद वर्ष 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 में वह लगातार लोकसभा चुनाव जीतते रहे। वर्ष 2009 में उन्हें दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। उस वक्त उन्हें तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी ने शिकस्त दी। इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी दोबारा जीत हुई। फिर वर्ष 2019 के चुनाव में भी उन्हें जीत मिली। वह केंद्र सरकार में पेट्रोलियम राज्य मंत्री और श्रम राज्य मंत्री भी रहे। (Santosh Gangwar)

source

Previous post BJP: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी और अमित शाह, इन राज्यों के उम्मीदवारों पर हुई चर्चा – अमर उजाला
Next post 'आज देश देख सकता है मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है…', आजमगढ़ की सभा में बोले PM मोदी – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *