UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर बारिश के आसार, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल – हरिभूमि

Spread the love

download app from
Weather Update Today
Weather Update: यूपी में एक बार और पच्छिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दो दिन बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 व 29 मार्च को पच्छिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। 
यूपी में मौसम ने एक बार फिर अपनी करबट बदली है। जिसके कारण आने वाले दो दिनों बारिश देखने को मिल सकती है। 27, 28 मार्च को सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।
कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं आसपास के अन्य जिलों जैसे मुजफ्फरनगर, मेरठ के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। 
मौसम परिवर्तन से सर्दी जुकाम संबंधित बीमारियां बढ़ी
फिलहाल यूपी में पर्याप्त गर्मी पड़ रही है। बदलते मौसम के कारण कई लोगों को सर्दी जुकाम संबंधित बीमारियां भी हुई हैं। आज मंगलवार को भी दिन में अधिकांश समय बादल छाए रहे। शाम होने के बाद हल्की ठंड भी महसूस की गई।
जानिए अपने जिले का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं बाराबंकी, हरदोई,  कानपुर देहात, कानपुर शहर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा फतेहपुर, बांदा,  अयोध्या, गाजीपुर, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, झांसी, फतेहगढ़, बस्ती,  उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.

source

Previous post Weather Update: आंधी, बारिश और तूफान बरपाएंगे कहर, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, होली के बाद – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: चंडीगढ़ में होगी हिमाचल कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक, इन – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *