लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से शुरू…
लखनऊ. लखनऊ-देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 22545) की नियमित रूप से शुरुआत 26 मार्च यानी मंगलवार से हो चुकी है. यह ट्रेन यूपी और उत्तराखंड की राजधानी को जोड़ेगी. आईआरसीटी पर बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस ट्रेन का यात्री बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ट्रेन शुरू होते ही चेयर कार और एग्जक्यूटिव चेयर कार में में वेटिंग देखी जा रही है. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. लखनऊ-देहरादून का 545 किमी का सफर 08:20 घंटे में पूरा करेगी. यह ट्रेन सुबह 05:15 बजे लखनऊ से रवाना होगी और बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार जंक्शन पर ठहराव लेते हुए देहरादून दोपहर 13:35 बजे पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन (22546) दोपहर 14:25 पर देहरादून से रवाना होगी और रात 22:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी. लखनऊ से होकर देहरादून जाने वाली वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस जैसी दूसरी ट्रेनें जहां लखनऊ से देहरादून तक का सफर तय करने में 11 से 14 घंटे का समय लेती हैं, वहीं वंदेभारत एक्सप्रेस 08:20 में यह दूरी तय करेगी.
1415 रुपये में देहरादून पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस
लखनऊ से देहरादून तक का चेयर कार का किराया 1415 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, एग्जक्यूटिव क्लास का किराया 2610 रुपये है. आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, देहरादून से लखनऊ तक का चेयरकार का किराया 1480 रुपये जबकि एग्जक्यूटिव क्लास का किराया 2715 रुपये है.
इन स्टेशनों पर ठहरेगी वंदेभारत एक्सप्रेस
लखनऊ-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22545) लखनऊ से सुबह 05:15 बजे रवाना होने के बाद सुबह 08:33 बजे बरेली स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 08:33 से आगे के लिए प्रस्थान करेगी. सुबह 09:52 मुरादाबाज पहुंचेगी और 09:57 बजे प्रस्थान करेगी. फिर हरिद्वार जंक्शन दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी और 12:15 पर यहां से अंतिम ठहराव देहरादून के लिए रवाना हो जाएगी. यह ट्रेन दोपहर 13:35 बजे देहरादून पहुंचेगी. वापसी में देहरादून से (ट्रेन नंबर 22546) दोपहर 14:25 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी और हरिद्वार 15:26 पर पहुंचेगी. फिर यहां से 5 मिनट के ठहराव के बाद 15:31 पर मुरादाबाद के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन 17:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 17:45 पर बरेली के लिए रवाना होगी. बरेली स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 19:03 बजे पहुंचेगी और 19:05 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी. लखनऊ स्टेशन पर यह ट्रेन रात 10:40 बजे पहुंचेगी.
.
Tags: Dehradun news, Indian Railways, Lucknow news, Vande bharat train
अमेठी में मौजूद हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, कम खर्च में आएगा दोगुना मजा
कहीं आपके घर के आंगन में भी तो नहीं लगे ये 3 पेड़? बनते हैं गरीबी की वजह, तुरंत उखाड़कर फेंक दें
1990 की सबसे महंगी फिल्म, 4 बड़े स्टार्स पर मेकर्स ने बहाए करोड़ों रुपए, निकली आदिपुरुष से भी बड़ी FLOP
IPL 2024: गुजरात बनाम मुंबई मैच ने बदली युवा की किस्मत, मिनटों में शख्स बना करोड़पति…
Summer Tips: गर्मी का मौसम बेहद नजदीक, बढ़ सकता बीमारियों का खतरा, 5 बातों को रखें ध्यान, हमेशा रहेंगे सेहतमंद
बिना शादी किए बन गई थीं मॉम, IPL टीम के साथ संभाल रहीं 36 बच्चे, बॉलीवुड एक्ट्रेस की अनूठी जिंदगी
वो लोकसभा सीट जहां 40 साल में कभी कोई हिंदू नहीं बना सांसद, एक मुस्लिम परिवार का दबदबा
विलेन जिसकी खलनायकी सुखा देती है हीरो का हलक, 12 साल छोटी लड़की से शादी, 5 बार जीता नेशनल अवॉर्ड और 6 बार बैन
यहां मिलता है खास समोसा और टिक्की चाट, 16 साल से 'बादशाहत' बरकरार, टेस्ट भी लाजवाब
