एक्‍शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, कई जिलों में करेंगे जन संवाद, ऐसा है शेड्यूल – News18 हिंदी

Spread the love

सीएम योगी आदित्‍यनाथ बुधवार से संवाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. (फाेटो-News18)
लखनऊ. लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार से अलग-अलग जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित कर लोगों से संवाद करेंगे और सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे. मुख्यमंत्री इसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करने जा रहे हैं, जहां शुरुआती चरणों में चुनाव होने हैं. 31 मार्च तक प्रस्तावित इन सम्मेलनों के माध्यम से मुख्यमंत्री लोगों के साथ संवाद स्थापित कर ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प की जमीन तैयार करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 27 से 31 मार्च तक 15 जिलों को कवर करेंगे. 27 मार्च यानी बुधवार को मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जहां मुख्यमंत्री गणमान्य लोगों के अलावा आम जनता से भी संवाद करेंगे. एक बयान के मुताबिक इसके अगले दिन 28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा, 29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, 30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर तथा 31 मार्च को बरेली, रामपुर और पीलीभीत में कार्यक्रम प्रस्तावित है.
पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होगा
मुख्यमंत्री ने 2023 में निकाय चुनावों से पहले भी प्रबुद्ध सम्मेलन किए थे, जिसका भाजपा को काफी लाभ मिला था और पार्टी ने सभी निकायों में जीत दर्ज की थी. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान होना है और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में मतदान होगा.
सीएम योगी पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से कर रहे शुरुआत
इसी तरह तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं और बरेली जैसे जिलों में मतदान होना है. इसको देखते हुए ही मुख्यमंत्री योगी के प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होने जा रही है, ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा असर आम लोगों तक हो सके.
.
Tags: CM Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath Ghaziabad, Cm yogi adityanath news, Cm yogi latest news, Cm yogi news today, Meerut city news, UP Politics Big Update

कड़क गर्मी में AC जैसा ठंडा, हर खिड़की हवादार, कश्मीर के आर्किटेक्ट ने बनाया ऐसा महल, दुनिया करती है सलाम
45 भाषाओं में गाए 50000 गाने, 4 बच्चों के पिता से प्यार, दूसरी पत्नी बन गुजारी जिंदगी, 1 बीमारी से 30 साल से परेशान
Credit Score: बढ़िया सिबिल स्कोर के 5 फायदे नहीं जानते तो घाटे में रह जाएंगे आप, जानिए डिटेल
ना देखी और ना ही सुनी…, दुनिया की सबसे अनोखी होली, हैरान हो जाएंगे इसकी खासियत से, देखें Photos
अमेठी में मौजूद हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, कम खर्च में आएगा दोगुना मजा
कहीं आपके घर के आंगन में भी तो नहीं लगे ये 3 पेड़? बनते हैं गरीबी की वजह, तुरंत उखाड़कर फेंक दें
1990 की सबसे महंगी फिल्म, 4 बड़े स्टार्स पर मेकर्स ने बहाए करोड़ों रुपए, निकली आदिपुरुष से भी बड़ी FLOP
IPL 2024: गुजरात बनाम मुंबई मैच ने बदली युवा की किस्मत, मिनटों में शख्स बना करोड़पति…
Summer Tips: गर्मी का मौसम बेहद नजदीक, बढ़ सकता बीमारियों का खतरा, 5 बातों को रखें ध्यान, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

source

Previous post Lok Sabah Election: यूपी की इन 5 सीटों पर 2019 के चक्रव्यूह में फंस गई थी BJP, 2024 में वहां क्या होगा? – ABP न्यूज़
Next post UP की बड़ी खबरें फटाफट: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर कार और रोडवेज बस की टक्कर, मासूम समेत तीन की मौत, दो गंभीर – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *