योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद समेत एनडीए के छह प्रत्याशी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रदेश में आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। जितिन प्रसाद पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद समेत एनडीए के छह प्रत्याशी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रदेश में आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है।
जितिन प्रसाद पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे।
दोनों डिप्टी सीएम अलग-अलग जगह रहेंगे मौजूद
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी बिजनौर में चंदन चौहान व नगीना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के नामांकन पर उपस्थित रहकर सभा को संबोधित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल व कैराना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के नामांकन के अवसर पर मौजूद रहेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीए राठौर रामपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें –
Varun Gandhi News: गांधी परिवार की परंपरागत सीट है पीलीभीत; आज नामांकन का आखिरी दिन, सांसद वरुण गांधी के अगले कदम का इंतजार
Lok Sabha Election: मेरठ पहुंचे अरुण गोविल बोले, ‘न राजनीति आती है न करेंगे, प्यार और संवेदनशीलता ही सीखी, उसी से जीतेंगे सभी का दिल’

