Lok Sabha Chunav 2024: दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन आज से, मेरठ-मथुरा सहित ये सीटें हैं शामिल – News18 हिंदी

Spread the love

Loksabha Election 2024: दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों के लिए नामंकन आज से
लखनऊ. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के लिए गुरुवार से नामंकन प्रक्रिया शुरू हो गई. दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में 26 अप्रैल को चुनाव होना है. इनमें से 7 सीटें सामान्य श्रेणी की और एक सीट बुलंदशहर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.
राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 28 मार्च को नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. दूसरे चरण में 8 सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है. नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है.उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 8 लोकसभा क्षेत्रों के 1.67 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे, जिसमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला और 787 थर्ड जेंडर हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7797 मतदान केंद्र तथा 17,677 पोलिंग बूथ हैं.
पहले चरण में 201 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
गौरतलब है कि पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को खत्म हो गई. पहले चरण में 8 सीटों के लिए कुल 201 प्रत्याशियोंने नामांकन किया है. सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर सीट से 45 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. इसके अलावा सहारनपुर में 19. कैराना में 25, बिजनौर में 27 नगीना में 18, मुरादाबाद में 19, रामपुर में 23 और पीलीभीत में 25 प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन किया गया है.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Lucknow news

गंजेपन से हुई ऐसी की तैसी, सालों तक कबूल नहीं कर पाया सच्चाई, फ्लॉप एक्टर होकर भी वसूता है 2.5 करोड़
Tips And Tricks: घर में बढ़ गया है चींटियों का प्रकोप? इन ट्रिक्स को अपनाकर पा सकते हैं छुटकारा
37 साल की बेबाक हसीना, 18 साल के करियर में लगा कई फ्लॉप-डिजास्टर फिल्मों का दाग, अब कहा- कोई नहीं जानता…
वो अजीबोगरीब इमारतें, जो देखने में टेढ़ी-मेढ़ी, लेकिन पूरी दुनिया में मशहूर, लाखों लोग आते हैं इन्‍हें देखने
दिल्ली मेट्रो में अजीबोगरीब वीडियो-रील्‍स बनाते पकड़े जाने पर क्‍या होती है कार्रवाई? DMRC या पुलिस कौन लगाता है जुर्माना, जानें
जब पर्दे पर छोटे भाई संग नजर आए सलमान, 38 करोड़ के बजट में बनी फिल्म, रिलीज होते ही मेकर्स ने पकड़ लिया सिर
दिखने में लोमड़ी की जैसी पूंछ! ये है दुनिया का सबसे पुराना अनाज, शरीर के लिए औषधि
PHOTOS: 2 साल की सिद्धि ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंची, देखिए मां-बेटी का कमाल
जंगल में बना था दो मंजिला घर, पुलिस ने मारा छापा, मिला कुछ ऐसा, फटी रह गईं आंखें

source

Previous post Chirag Paswan : पटना पहुंचे चिराग, प्रिंस राज को टिकट देने के सवाल पर रहे चुप; स्वागत में एयरपोर्ट परिसर भरा – अमर उजाला
Next post समाजवादी पार्टी में टिकटों पर टेंशन, आजम खान ने बढ़ाई अखिलेश की मुश्किलें! – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *