Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू, 26 अप्रैल को वोटिंग – ABP न्यूज़

Spread the love

By : एबीपी लाइव | Updated: 28 Mar 2024 03:25 PM (IST)
राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुदर्शन सिंह रावत ने अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने कहा “मैंने अपना संदेश पहुंचा दिया है और पार्टी जल्द ही नए उम्मीदवार का ऐलान करेगी. मेरा पूरा ध्यान भीम देवगढ़ में था. मेरे पिता और मैं 25-30 साल से इस इलाके से जुड़े हुए हैं. पार्टी की सभी कार्यकर्ता और मैं भी अगले 5 साल तक यहां रहकर काम करना चाहता था. मैंने अपना क्षेत्र चुन लिया है, लेकिन पार्टी मुझे कहीं भी भेज सकती है. हमारी पहले भी बात हुई थी और तय हुआ था कि मैं यह चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन फिर चौकाने वाला फैसला आया. मुझे लगता है कि चुनाव के लिए मेरी तैयारी पूरी नहीं है.”
तमिलनाडु की वेल्लोर सीट से डीएमके उम्मीदवार कथिर आनंद ने चुनाव प्रचार के दौरान विवादास्पद बातें कहीं. केवी कुप्पम के पास प्रचार के दौरान उन्होंने कहा “आपके चेहरे क्यों चमक रहे? क्या आप सब लोग यहां मेकअप लगाकर आए हैं. आपके चेहरों पर खुशी दिख रही है. क्या आप सबको 1000 रुपये मिल गए हैं?”
जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व अप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा “जेजेपी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा. यह साफ है कि यह कांग्रेस का आखिरी चुनाव है.”
सूत्रों के अनुसार मेरठ से समाजवादी प्रत्याशी भानू प्रताप सिंह का टिकट कट चुका है. लखनऊ में अखिलेश यादव ने मीटिंग के दौरान उनका टिकट काटने का फैसला किया. अखिलेश यादव ने कहा “आप सही से चुनाव नहीं लड़ पा रहें हैं, क्या किसी दूसरे को लड़ा दूं.” इस बात पर भानू प्रताप सिंह खामोश हो गए. इसके बाद अखिलेश ने कहा “अब मैं डिसाइड करूंगा कि मेरठ से कौन नया प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा.” सूत्र के अनुसार मेरठ में दूसरा प्रत्याशी दलित कोटे से उतारा जा सकता है.
सीट बंटवारे पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सारी बात हो गई है एक दो दिन में उम्मीदवारों का ऐलान हो जाएगा. उन्होंने पूर्णिया को लेकर कहा कि पार्टी आलाकमान रणनीति तय करेगा, घटक दलों से बात होगी.
महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी की बैठक आज शाम होनी है. यह बैठक मुंबई में होगी. इस बैठक के बाद महाराष्ट्र में I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवार तय हो सकते हैं.
बीजेपी नेता वरुण गांधी ने पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद वहां की जनता के लिए चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने लिखा कि उनके व्यक्तित्व में पीलीभीत के आदर्शों का योगदान है. वह जनता की आवाज उठाने का आशीर्वाद मांगते हैं. भले ही इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े. उन्होंने लिखा कि सांसद के रूप में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन बेटे के रूप में वह हमेशा पीलीभीत के लिए काम करते रहेंगे.
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन को लेकर कहा “एनडीए गठबंधन बिहार में सभी 40 सीटें जीतने जा रहा है. इसमें कोई संदेह नहीं है.” बिहार में आज गया, जमुई और नवादा में मतदान होना है.
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा “बीजेपी दूसरे चरण के नामांकन के लिए तैयार है. पार्टी राज्य में सभी 80 सीटें जीतेगी. मुरादाबाद और रामपुर में भी बीजेपी की जीत होगी.”
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) के दूसरे चरण के लिए नामांकन (Lok Sabha Election Second Phase Nomination Date) की प्रक्रिया आज (28 मार्च 2024) शुरू हो रही है. लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के तहत अलग-अलग राज्यों में 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है. हालांकि, अभी उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का समय है. दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास 272 सांसदों का समर्थन जरूरी है. दूसरे चरण में 13 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होना है.
भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, जिन सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है, वहां नामांकन के लिए आखिरी तारीख 4 अप्रैल है. वहीं, नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है. दूसरे चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मणिपुर में चुनाव होना है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरण में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.
लोकसभा चुनावों की तारीखों के नजदीक आते ही बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक सभी उम्मीदवारों को फाइनल करने में लगी हुई हैं. बीजेपी (BJP) ने अब तक अपनी 7 लिस्ट में 400 से ज्यादा उम्मीदवारों का ऐलान किया है. बीजेपी का लक्ष्य अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने का है. कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए 8 लिस्ट जारी कर चुकी है. कांग्रेस ने अब तक 208 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. कांग्रेस की कोशिश अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की है.
Umrah Pilgrims News: ‘खुदा के मेहमान मक्का न लेकर आएं ये सामान’, सऊदी अरब ने उमराह करने वालों के लिए इन चीजों  पर लगाया बैन
Delhi Excise Policy Case: मुझे गिरफ्तार क्यों किया? कोर्ट में बोले अरविंद केजरीवाल, ED को कहा थैंक्यू
Bleeding Disorders: कितना खतरनाक है ब्लीडिंग डिसऑर्डर? जानें इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं कंट्रोल…
Kissa: अनुष्का शर्मा को वो रूप जिसे देख कांप उठे थे पति विराट कोहली, बोले – ‘मैं यकीन नहीं कर पाया’
IPL 2024: मुंबई को पड़ी सचिन के गुरुमंत्र की जरूरत, हार्दिक ने भी बढ़ाया टीम का उत्साह

source

Previous post Tamil Nadu: PM मोदी बोले- चेन्नई जैसे शहरों को विकसित करने पर काम कर रहा केंद्र, द्रमुक सरकार पर साधा निशाना – अमर उजाला
Next post UP: अखिलेश यादव ने सपा के शीर्ष नेताओं को लखनऊ बुलाया, बदला जा सकता है मेरठ सीट का प्रत्याशी – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *