युवाओं के लिए वरदान से कम नहीं है मोदी सरकार की ये 3 योजनाएं, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ – News18 हिंदी

Spread the love

PM नरेंद्र मोदी की सरकार ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए कई जनहितैषी योजनाओं को धरातल पर उतार है. (न्‍यूज 18 हिन्‍दी/फाइल फोटो)
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है. इसके लिए मोदी सरकार लगातार उन योजनाओं की शुरुआत कर रही है, जो कि युवाओं के लिए कारगर साबित हो सके. मोदी सरकार 2014 से लेकर अबतक युवा वर्ग के लिए ढेरों योजनाएं लॉन्च की और युवा भी इन योजनाओं को सफल बनाने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए खास है….
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सूक्ष्म व लघु उद्योग को बढ़ावा देने और ढेरों रोजगार पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरूआत की. 7 अप्रैल 2015 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इसे गैर-बैंकिंग वित्त संस्थान के रूप में रजिस्टर्ड किया गया और इस योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया. इस योजना के तहत उद्योग शुरू करने के लिए सरकार 50 हजार से 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराती है.
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
इस योजना के अंतर्गत युवाओं को कौशल विकास के जरिए फ्री ट्रेनिंग देकर उनको रोजगार के योग्य बनाना और आजीविका में वृद्धि करने का लक्ष्य है. इस योजना को प्रधानमंत्री यूथ ट्रेनिंग प्रोग्राम के नाम से भी जाना जाता है, जिसकी शुरुआत जुलाई 2015 में हुई थी. इसके पहले चरण में तो करीब 19.86 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी गई.
पीएम स्वनिधि योजना
रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना की भी शुरुआत की. स्ट्रीट वेंडर्स को स्वावलंबी बनाने, उनके रोजगार को बढ़ाने और उनकी आय में बढ़ोत्तरी के लिए मोदी सरकार ने साल 2020 में पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की थी, जिसमें बिना गारंटी और कम ब्याज दरों पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का आसान लोन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है.
.
Tags: Modi government, PM Modi

अदिति राव हैदरी के पहले पति कौन हैं? टॉप एक्ट्रेस के बन चुके हैं दामाद, रानी मुखर्जी संग की थी करियर की शुरुआत
साइको लवर या ग्रे शेड जैसा रोल चाहती हैं कृति सेनन, फिल्म प्रमोशन पर इंदौर पहुंची एक्ट्रेस, देखें PHOTOS
IPL 2024 : आईपीएल में इस बार लगेगा बॉलीवुड के सितारों का भी तड़का, देखें कौन-कौन आ रहा है लखनऊ
FY24 में निफ्टी 50 के इन 5 शेयरों में जिसने लगाया पैसा उसकी हुई बल्‍ले-बल्‍ले, रिटर्न देख आप भी लेंगे खरीद
10 करोड़ खर्चकर मेकर्स ने बनाई ऐसी फिल्म, पैसों की बारिश में डूब गया था बॉक्स ऑफिस, अमिताभ-सलमान का बजा था डंका
कमाल की औषधि है यह पौधा, हर दर्द को कर देता है छूमंतर, घाव के लिए भी रामबाण
गर्मी में पार्ट टाइम बिजनेस का धमाकेदार प्लान, यहां मिल रही Electronics Item ठीक करने की ट्रेनिंग
Govinda Net Worth: बॉलीवुड के 'हीरो नं. 1' के पास कितनी है दौलत, सालों नहीं की फिल्म, फिर भी कमाते हैं करोड़ों
पहली बार पहुंची ट्रेन तो चढ़ते-उतरते रहे लोग, विकास की रोशनी करीब से देखने की चाहत, पौआखाली स्टेशन पर उमड़ पड़ी भीड़

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: चुनावी भवसागर से हनुमानजी करेंगे बेड़ा पार, डिमांड ऐसी गीता प्रेस नहीं कर पा रहा पू.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Nirmala Sitharaman decides against contesting Lok Sabha polls – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *