सोने के कीमतों में उछाल
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: मार्च के महीने में सर्राफा बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. यूपी के वाराणसी में 28 मार्च (गुरुवार) को सोने की कीमत में एक बार फिर तेजी आई है. बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 200 रुपये का उछाल आया है. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में लगातार दूसरे दिन भी कमी का दौर देखा गया. गुरुवार को चांदी 300 रुपये प्रति किलो टूटी, जिसके बाद उसकी कीमत 77300 रुपये हो गई है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स,उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 28 मार्च को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 200 रुपये उछलकर 61500 रुपये हो गई. इसके पहले 27 मार्च को इसका भाव 61300 रुपये था. वहीं 26 मार्च को इसकी कीमत 61400 रुपये थी.25 मार्च को भी इसका यही भाव था. इसके पहले 23 और 24 मार्च को इसकी कीमत 61500 रुपये थी. वहीं 22 मार्च को इसका भाव 61950 रुपये था.
220 रुपये उछला 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो गुरुवार को इसकी कीमत 220 रुपये उछलकर 67180 रुपये हो गई. वहीं 27 मार्च को इसका भाव 66960 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी नितिन अग्रवाल ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में भी लगातार सर्राफा बाजार में उतार चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है. बाजार के ट्रेंड को देखकर लगता है आगे भी कीमतें घटते बढ़ते रहंेगी.
चांदी 300 रुपये सस्ती
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो गुरुवार को इसकी कीमत में 300 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. जिसके बाद बाजार में चांदी का भाव 77300 रुपये हो गया है. वहीं 27 मार्च को इसका भाव 77600 रुपये था. इसके पहले 26 मार्च को इसकी कीमत 77900 रुपये थी. वहीं 25 मार्च को इसका भाव 77800 रुपये था.इसके पहले 23 और 24 मार्च को इसकी कीमत 76500 रुपये थी. वहीं 22 मार्च को इसका भाव 78500 रुपये था.
.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18, UP news
अदिति राव हैदरी के पहले पति कौन हैं? टॉप एक्ट्रेस के बन चुके हैं दामाद, रानी मुखर्जी संग की थी करियर की शुरुआत
साइको लवर या ग्रे शेड जैसा रोल चाहती हैं कृति सेनन, फिल्म प्रमोशन पर इंदौर पहुंची एक्ट्रेस, देखें PHOTOS
IPL 2024 : आईपीएल में इस बार लगेगा बॉलीवुड के सितारों का भी तड़का, देखें कौन-कौन आ रहा है लखनऊ
FY24 में निफ्टी 50 के इन 5 शेयरों में जिसने लगाया पैसा उसकी हुई बल्ले-बल्ले, रिटर्न देख आप भी लेंगे खरीद
10 करोड़ खर्चकर मेकर्स ने बनाई ऐसी फिल्म, पैसों की बारिश में डूब गया था बॉक्स ऑफिस, अमिताभ-सलमान का बजा था डंका
कमाल की औषधि है यह पौधा, हर दर्द को कर देता है छूमंतर, घाव के लिए भी रामबाण
गर्मी में पार्ट टाइम बिजनेस का धमाकेदार प्लान, यहां मिल रही Electronics Item ठीक करने की ट्रेनिंग
Govinda Net Worth: बॉलीवुड के 'हीरो नं. 1' के पास कितनी है दौलत, सालों नहीं की फिल्म, फिर भी कमाते हैं करोड़ों
पहली बार पहुंची ट्रेन तो चढ़ते-उतरते रहे लोग, विकास की रोशनी करीब से देखने की चाहत, पौआखाली स्टेशन पर उमड़ पड़ी भीड़
