बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट, नवनीत राणा को अमरावती से मिला टिकट – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी सातवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अमरावती सीट के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार उतार दिया है. वह पहले निर्दलीय सांसद थीं. बीजेपी ने अपनी सातवीं लिस्ट में लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों का ऐलान किया है.
बीजेपी ने अमरावती (एससी) सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को टिकट दिया है. इसके साथ ही नवनीत राणा ने बीजेपी का दामन भी थाम लिया है. वहीं कर्नाटक के चित्रदुर्ग (एससी) सीट से दोविंद करजोल को उम्मीदवार बनाया है.
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के पहले फेज में यूपी की इन 8 सीटों पर क्या है सियासी समीकरण, किस पार्टी का पलड़ा भारी, जानिए
कौन हैं नवनीत राणा?
इससे पहले तक नवनीत राणा अमरावती से मौजूदा निर्दलीय सांसद थीं, लेकिन अब उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली है. 2019 में उन्होंने शिवसेना के आनंदराव अडसुल को हराकर एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी. वह बीजेपी की समर्थक रही हैं.
अप्रैल 2022 में, मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. उन्हें और उनके पति को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी के बाद गिरफ्तार किया गया था. उन पर “विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने” के आरोप लगे थे.
 
बीजेपी ने किया 407 उम्मीदवारों का ऐलान
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने तीन उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने राजस्थान और मणिपुर की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे. इंदु देवी जाटव को राजस्थान के करौली-धौलपुर सीट से और कन्हैया लाल मीणा को राजस्थान के दौसा लोकसभा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा के खिलाफ मैदान में उतारा है. इनके अलावा थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को मणिपुर के इनर सीट से उम्मीदवार बनाया है.
यह भी पढ़ें: लोकसभा टिकट बंटवारे पर कर्नाटक कांग्रेस में बगावत, विधायक बोले- ‘नहीं कर सकते एक परिवार की गुलामी’
सातवीं लिस्ट के साथ ही बीजेपी ने अब तक अपने 407 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 101 सांसदों का टिकट काटा है. महाराष्ट्र में बीजेपी एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिव सेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, सीट शेयरिंग पर अब तक दोनों दलों में कोई बात नहीं बनी है. माना जाता है कि दोनों दलों में इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है.
विधानसभा के लिए भी बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार
बीजेपी आंध्र प्रदेश में टीडीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और गठबंधन में बीजेपी को 10 सीटें मिली हैं. पार्टी ने तमाम 10 विधानसभा सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. वहीं हरियाणा के करनाल सीट पर मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होना है. इस सीट से सीएम नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Holi 2024 Highlights: देश में पूरे उत्साह से मना रंगों का त्योहार, BJP चीफ ने कहा- चार जून को फिर आएगी होली की – ABP न्यूज़
Next post UP Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने काटा एक और टिकट, कहा- आप सही से चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *