पीएम मोदी ने रेखा पात्रा को फोन कर उनसे उनकी तैयारियों के बारे में पूछा. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी रेखा पात्रा से बात की, जिन्होंने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीडन का मुद्दा उठाया था. पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी. तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके खास लोगों के कथित अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाली पात्रा को भाजपा ने बशीरहाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. संदेशखाली इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है,
पीएम मोदी ने पात्रा से उनके प्रचार की तैयारियों और मतदाताओं के बीच भाजपा के समर्थन सहित अन्य मुद्दों के बारे में बात की. पात्रा ने इस दौरान संदेशखाली की महिलाओं की पीड़ा सुनाई. पात्रा ने पीएम मोदी से कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है कि वह उनके साथ खड़े हैं और कहा, ”ऐसा लग रहा है, जैसे राम जी हमारे साथ हैं.”
भाजपा प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने क्षेत्र की स्थिति के कारण 2011 से मतदान नहीं किया है. इस पर मोदी ने आश्वासन दिया कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हर कोई मतदान कर सके. पात्रा ने यह भी कहा कि उनके आसपास के टीएमसी समर्थकों ने शुरू में भाजपा से उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया, लेकिन अब उनका समर्थन कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक गरीब परिवार से हैं और उनके पति केरल और तमिलनाडु में काम करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ ऐसा करूंगी कि किसी को काम के लिए इतनी दूर न जाना पड़े. उन्हें यहीं रोजगार मिले.’ प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘शक्ति स्वरूपा’ कहकर संबोधित किया. शक्ति एक शब्द है, जो दुर्गा और काली जैसी देवी-देवताओं से जुड़ा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आपने संदेशखालि में लड़ाई लड़ी, आप ‘शक्ति स्वरूपा’ हैं…’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जनता तक यह संदेश ले जाना चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों के खिलाफ कैसे काम कर रही है. भाजपा नेताओं की ओर से पात्रा और प्रधानमंत्री के बीच संवाद का एक ऑडियो जारी किया गया.
इसके मुताबिक, पीएम मोदी ने पात्रा से कहा, ”लोगों के बीच में काम करें, उन तक यह संदेश पहुंचाएं कि तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रही है, वे पश्चिम बंगाल में भाजपा (केंद्र) सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दे रहे हैं. लोगों को बताएं कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और योजनाओं के नाम बदल रहे हैं.”
बशीरहाट, पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीट में से एक है. पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली थी. तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख और उसके कुछ सहयोगियों को ईडी अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और वे सीबीआई की हिरासत में हैं.
राज्य के बशीरहाट से पार्टी ने रेखा पात्रा को टिकट दिया है. वह संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं में एक हैं. गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के हाथों कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई पात्रा को बशीरहाट से मैदान में उतारा गया है. संदेशखाली की प्रदर्शनकारियों में पात्रा सबसे मुखर रही हैं. माना जाता है कि पात्रा उस समूह का भी हिस्सा थीं, जिसने छह मार्च को बारासात में पीएम मोदी की सार्वजनिक बैठक के मौके पर उनसे मुलाकात की थी और संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा के बारे में प्रधानमंत्री को बताया था.
राज्य में लोकसभा की 42 सीट हैं, जिनमें से भाजपा ने 20 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा दो मार्च को की थी, जबकि 19 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान 24 मार्च को किया गया. भाजपा ने रविवार को जिन 19 नामों पर अपनी मुहर लगाई, उनमें पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय, संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख दिलीप घोष के नाम शामिल थे.
.
Tags: BJP, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi
ना देखी और ना ही सुनी…, दुनिया की सबसे अनोखी होली, हैरान हो जाएंगे इसकी खासियत से, देखें Photos
अमेठी में मौजूद हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, कम खर्च में आएगा दोगुना मजा
कहीं आपके घर के आंगन में भी तो नहीं लगे ये 3 पेड़? बनते हैं गरीबी की वजह, तुरंत उखाड़कर फेंक दें
1990 की सबसे महंगी फिल्म, 4 बड़े स्टार्स पर मेकर्स ने बहाए करोड़ों रुपए, निकली आदिपुरुष से भी बड़ी FLOP
IPL 2024: गुजरात बनाम मुंबई मैच ने बदली युवा की किस्मत, मिनटों में शख्स बना करोड़पति…
Summer Tips: गर्मी का मौसम बेहद नजदीक, बढ़ सकता बीमारियों का खतरा, 5 बातों को रखें ध्यान, हमेशा रहेंगे सेहतमंद
बिना शादी किए बन गई थीं मॉम, IPL टीम के साथ संभाल रहीं 36 बच्चे, बॉलीवुड एक्ट्रेस की अनूठी जिंदगी
वो लोकसभा सीट जहां 40 साल में कभी कोई हिंदू नहीं बना सांसद, एक मुस्लिम परिवार का दबदबा
विलेन जिसकी खलनायकी सुखा देती है हीरो का हलक, 12 साल छोटी लड़की से शादी, 5 बार जीता नेशनल अवॉर्ड और 6 बार बैन
