UP Weather: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना – Kisan Tak

Spread the love

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. इस महीने के आखिरी दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है. साथ ही 29 मार्च से बारिश होने के साथ साथ कई हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चलने की संभावनाएं जताई गई हैं. इसे लेकर यूपी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. दरअसल, मौसम विभाग का अनुमान है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 28 मार्च से गरज के साथ बारिश पड़ सकती है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आने वाले 3 दिन बाद फिर से मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. उन्होंने बताया कि 28 मार्च यानी गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं. इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 29 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश होने के आसार है. इसके साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावनाएं हैं.
वहीं 30 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. इसी तरह पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस अवधि में दोनों हिस्सों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चलने की उम्मीद है. 31 मार्च को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हल्की बारिश की वजह से गर्मी के तेवर नरम पड़ सकते हैं. 
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रिकॉर्ड किया गया. जबकि दूसरे नंबर पर झांसी रिकॉर्ड किया गया. जहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा. वहीं कानपुर में 36 डिग्री सेल्सियस जबकि आगरा में भी 37 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है.
ये भी पढ़ें-
Global warming & Farming: सबसे गर्म साल में मौसम का रहा रिकॉर्ड उतार चढ़ाव, फसलों को हुआ नुकसान

 
Copyright©2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
Add KisanTak to Home Screen
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Live: दूसरों को धमकाना कांग्रेस की संस्कृति, वकीलों की CJI को लिखी चिट्ठी पर बोले PM मोदी – Zee News Hindi
Next post Lok Sabha Election 2024: गौतमबुद्ध नगर में मतदान के लिए अधिसूचना आज, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *