भारत ने आठवीं बार रचा इतिहास दक्षिण अफ्रीका को 3 -1 हराकर कर पांच मैचों कि टी 20 सीरीज अपने नाम कर ली।

Spread the love

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पांच मैचों कि टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हरा कर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले बैटिंग कर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय 10 ओवर में एक विकेट पर 118 रन था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से 11वें ओवर से मैच पलट दिया। जिससे दक्षिण अफ्रीकी टीम 201 रन में ही सिमट गई, भारतीय बल्लेबाजों में संजू सैमसन ने 22 गेंद में 37 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 34 रन बनाए तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 25 गेंद में 63 और तिलक वर्मा ने 42 गेंद में 73 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट चटकाए तो जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। इसी के साथ भारत ने लगातार आठवीं टी20 सीरीज अपने नाम की।

Previous post राजकीय इंटर कॉलेज पनियारा में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन, छात्रों का बढ़ा मनोबल
Next post दरोगा को 13 हजार का सुविधा शुल्क लेते समय एसीबी ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *