लखनऊ। बीते शनिवार कि रात पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन चौकी पर दरोगा अमर प्रजापति को 13 हजार रुपए कि रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा सीज वाहन छोड़ने के मामले में चौकी प्रभारी अमर प्रजापति ने पीड़ित के पक्ष में आख्या लगाने के लिए 13 हजार कि मांग की थी शनिवार कि शाम वह रूपये ले रहा था वहीं पहले से घात लगाए एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को धर दबोचा गौरतलब है कि अयोध्या के इनायत नगर के रहने वाले शशांक कि गाड़ी पुलिस ने कुछ दिन पहले ही सीज की थी इस मामले में न्यायालय से गाड़ी छोड़ने का आदेश जारी कराने के लिए पीड़ित को पीजीआई पुलिस से आख्या लगवानी थी इसकी विवेचना वृंदावन चौकी का दरोगा अमर प्रजापति कर रहा था उसने आख्या लगाने के लिए शशांक से रुपयों कि मांग की थी। शशांक ने एंटी करप्शन टीम से मदद कि गुहार लगाई थी एसीबी टीम ने ट्रैप लगा कर पीड़ित को वृन्दावन चौकी भेजा था वहीं दरोगा ने भी शशांक को चौकी पर रूपये लेकर आने को बोला था वह शशांक से रुपए ले ही रहा था कि इसी बीच एंटी करप्शन टीम अचानक पहुंची और दरोगा को दबोच लिया। उसने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया आरोपी दरोगा रामपुर जनपद का रहने वाला है और 2023 में ही भर्ती हुआ था वही सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि दरोगा को गोसाईगंज थाने में दाखिल कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
