Lok Sabha Election: झारखंड में कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें, किस लोकसभा से कौन होगा होगा प्रत्याशी? जाने… – News18 हिंदी

Spread the love

कांग्रेस चुनाव समिति ने झारखंड के लोकसभा उम्मीदवार के नाम पर रायशुमारी पूरी कर ली है .
रांची. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड समेत अन्य राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. दरअसल बुधवार को कांग्रेस चुनाव समिति ने झारखंड के लोकसभा उम्मीदवार के नाम पर रायशुमारी पूरी कर ली थी. इसको लेकर दिल्ली में CEC की बैठक शाम साढ़े 6 बजे शुरू हुई थी. इस बैठक के बाद कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची के अनुसार खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत
हजारीबाग से जेपी पटेल को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया गया है. रांची सीट को लेकर अभी घोषणा नहीं की गयी है. इसके लिए सुबोधकांत सहाय का नाम आगे चल रहा था. रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने आज दोपहर दिल्ली में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की थी.
बता दें, कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे , सोनिया गांधी सहित चुनाव समिति के तमाम नेता मौजूद रहे. वहीं इस बैठक में झारखंड से प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और CLP आलमगीर आलम भी मौजूद थे. CEC की बैठक में रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, धनबाद, गोड्डा के अलावा पलामू और चतरा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चर्चा हुई. वहीं पलामू और चतरा में से एक सीट राजद के खाते में जाना तय है.
वही धनबाद, गोड्डा, चतरा और पलामू को लेकर बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के चरण स्तर पर कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. वही सीट शेयरिंग की घोषणा कभी भी होने की बात कही जा रही है.
.
Tags: Jharkhand news, Loksabha Election 2024, Ranchi news

दिल्ली मेट्रो में अजीबोगरीब वीडियो-रील्‍स बनाते पकड़े जाने पर क्‍या होती है कार्रवाई? DMRC या पुलिस कौन लगाता है जुर्माना, जानें
जब पर्दे पर छोटे भाई संग नजर आए सलमान, 38 करोड़ के बजट में बनी फिल्म, रिलीज होते ही मेकर्स ने पकड़ लिया सिर
दिखने में लोमड़ी की जैसी पूंछ! ये है दुनिया का सबसे पुराना अनाज, शरीर के लिए औषधि
PHOTOS: 2 साल की सिद्धि ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंची, देखिए मां-बेटी का कमाल
जंगल में बना था दो मंजिला घर, पुलिस ने मारा छापा, मिला कुछ ऐसा, फटी रह गईं आंखें
'सरदार, मैंने आपका नमक खाया है…' 'शोले' में 7 मिनट के स्क्रीन स्पेस के लिए, 'कालिया' को मिले थे महज इतने पैसे
काजोल की सुपरहिट फिल्म, फ्लॉप हीरो बना था जिसका डायरेक्टर, 3 भाईयों की जोड़ी ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस
'वाह रे वाह सादगी'… संकरी गलियों में होली पर स्कूटी से निकला सुपरस्टार सिंगर, बच्चों ने पकड़कर खूब लगाया रंग
काशी-मथुरा क्यों जाएं जब…? NSG कमांडो ने पूछा अटपटा सवाल, प्रेमानंद महाराज ने दिया अद्भुत जवाब

source

Previous post ‘डराना-धमकाना कॉन्ग्रेस की संस्कृति’: 600+ वकीलों की चिट्ठी को PM मोदी का समर्थन, CJI से कहा था – दिन में केस लड़ता है ‘गिरोह’, रात में जजों पर बनाता है दबाव – ऑपइंडिया
Next post Lok Sabha elections 2024 | Trivia: Media in times of polls – Deccan Herald

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *