ED के जब्त पैसों को गरीबों में बांटेगी सरकार! पीएम मोदी बोले- चल रहा काम – News18 हिंदी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर लोकसभा सीट में बीजेपी उम्मीदवार और पूर्ववर्ती राजघराने की सदस्य अमृता रॉय के साथ टेलीफोन पर बातचीत की.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त किया गया धन उन्हें वापस मिले. बीजेपी नेताओं ने बताया कि मोदी ने कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार और पूर्ववर्ती राजघराने की सदस्य अमृता रॉय के साथ टेलीफोन पर बातचीत में यह बात कही.
बीजेपी के एक नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने ‘राजमाता’ अमृता रॉय से कहा कि भ्रष्टाचारियों ने आम जनता का पैसा लूटा है और ईडी ने उन भ्रष्टाचारियों से जो भी संपत्ति और धन जब्त किया है, उसे गरीब जनता को वापस दिया जाए… यह सुनिश्चित करने के लिए वह कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं.’
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में MVA गठबंधन को झटका, प्रकाश आंबेडकर नहीं करेंगे गठबंधन, 8 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बीजेपी नेताओं ने कहा कि मोदी ने कहा कि एक तरफ बीजेपी देश से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ सारे भ्रष्ट एक दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के लिए मतदान करेगी.
यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा को ईडी ने फिर 28 मार्च को किया तलब, कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया
राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेताओं का कथित भ्रष्टाचार बीजेपी के मुख्य मुद्दों में से एक है. पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी सहित कुछ नेताओं की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में धन और अन्य संपत्ति की बरामदगी को लेकर बीजेपी पिछले कुछ समय से तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमलावर रही है. बीजेपी ने 2019 में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी. इस बार वह इससे बेहतर प्रदर्शन की कोशिश कर रही है.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, PM Modi, West bengal

AI की रडार पर रहेंगे MP के मेडिकल कॉलेज, न कोई नकली डॉक्टर बन सकेगा, न नकली मरीज, जानें कैसे?
85 करोड़ी फिल्म के लिए वसूले 3 करोड़, तीसरी फिल्म के लिए नहीं मिली चवन्नी, 1 हिट के लिए तरस रही है 39 साल की एक्ट्रेस
महंगे फलों से भी ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी, प्रोटीन-कैल्शियम का है भंडार, 1 माह सेवन से ही शरीर बनेगा फौलादी
बॉक्स ऑफिस के बाद, अब OTT पर किया कब्जा, साउथ की 1 ऐसी धांसू फिल्म, जिसे 3-3 प्लेटफॉर्म पर मिली जगह
रंगपंचमी पर महाकाल में नहीं उड़ेगा रंग-गुलाल, इन कारणों से लिया गया निर्णय
बीमारियों की काल हैं ये 5 चीजें, औषधीय गुणों की हैं भंडार, रोजाना करें सेवन
देश का सबसे छोटा मतदान केन्द्र, सिर्फ एक व्यक्ति के लिए बनाया जाता है पोलिंग बूथ, आखिर कौन है ये खास शख्स
Pregnancy: गर्भावस्था में करेला खाना चाहिए या नहीं, 99% लोगों में होती है कंफ्यूजन, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बालों में रीठा लगाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, जोड़ों का दर्द और लिवर के लिए भी वरदान

source

Previous post Odisha Lok Sabha Elections 2024 Date:ओडिशा में कब होगा मतदान, जाने पूरा शेड्यूल – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post Lok Sabha Election 2024: UP की इन 27 सीटों पर BJP की पैनी नजर, 2019 में हुआ था बड़ा नुकसान, BSP-सपा की खोजी काट – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *