Feedback
चुनाव आयोग शनिवार को लोकतंत्र के सबसे बड़े महोत्सव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया. चुनाव आयोग ने तारीखें जारी करने के लिए प्रेस वार्ता की. इसमें सामने आया है कि राज्य में भी सात चरणों में वोटिंग होगी. पश्चिम बंगाल में कब-कब वोट डाले जाएंगे, इसकी तारीख भी सामने आ गई है.
पश्चिम बंगाल में कब किस सीट पर पड़ेंगे वोट
नामांकन, नाम वापसी की तारीखें कब, यहां देखिए
देश में कब-कब कहां पड़ेंगे वोट
इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में चुनाव होंगे. वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हो रही है और 4 जून को नतीजे आएंगे. 2019 के आम चुनाव में भी कुल सात फेज में वोटिंग हुई थी.
– पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी.
– दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी.
– तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी. 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी.
– चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी. 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी.
– पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी.
– छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
– सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
– नतीजे 4 जून को आएंगे.
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में क्या आए थे परिणाम?
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 40.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 42 में से 18 संसदीय सीटों पर जीत हासिल किया था. टीएमसी 43.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 22 सीटें जीती थी. कांग्रेस पार्टी 5.7 फीसदी वोट शेयर के साथ दो सीटों पर विजयी रही थी.
पश्चिम बंगाल में 2019 के लोकसभा चुनावों में सभी राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई थी. 2019 में तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं, वहीं, बीजेपी 42 निर्वाचन क्षेत्रों में से 18 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी. पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट कर रह गई. इस रोमांचक मुकाबले में राज्य में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुए चुनावों में बीजेपी 40.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ उभरी थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी के हिस्से में 43.7 प्रतिशत वोट शेयर आए थे.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
