बिल गेट्स से बोले पीएम नरेंद्र मोदी- 2 लाख आरोग्‍य मंदिर बनाए, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्‍य – News18 हिंदी

Spread the love

PM मोदी ने बिल गेट्स से बातचीत की.
नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स के साथ कई मसलों पर बातचीत हुई. दोनों के बीच स्‍वास्‍थ्‍य से लेकर तकनीक और जलवायु जैसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया में G20 शिखर सम्‍मेलन के वक्‍त दुनियाभर के प्रतिनिधियों ने देश में डिजिटल क्रांति के बारे में जानने के प्रति दिलचस्‍पी दिखाई थी. मैंने उस वक्‍त कहा था कि हमने तकनीक का लोकतांत्रिकरण किया, ताकि किसी का एकाधिकार न रहे. यह लोगों के द्वारा और लोगों के लिए है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्‍होंने 2 लाख आरोग्‍य मंदिर बनाए. हेल्‍थ सेक्‍टर और अस्‍पतालों को तकनीक से जोड़ा. साथ ही हमारा लक्ष्‍य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है.
माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स ने कहा कि यह डिजिटल सरकार की तरह है…भारत न केवल तकनीक को अपना रहा है, बल्कि देश इस दिशा में लीड कर रहा है. इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘ जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हमने व्यापक चर्चा की और जैसा कि आपने देखा होगा, शिखर सम्मेलन की कार्यवाही में कई मोड़ आए. मेरा मानना ​​है कि अब हम जी20 के मूल उद्देश्यों और उद्देश्यों के साथ जुड़ गए हैं, उन्हें मुख्यधारा में ला रहे हैं. मुझे आशा है कि आपका प्रत्यक्ष अनुभव इस भावना को प्रतिध्वनित करता है.’
#WATCH | As PM Narendra Modi and Bill Gates talk about the digital revolution in India, the PM also tells him about ‘Namo Drone Didi’ scheme
PM says, “When I used to hear about the digital divide in the world, I used to think that I would not allow anything like that to happen… pic.twitter.com/ib79pnc2sB
— ANI (@ANI) March 29, 2024

नमो ड्रोन दीदी
बिल गेट्स से चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने नमो ड्रोन दीदी का भी उल्‍लेख किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जब दुनिया में डिजिटल डिवाइड के बारे में सुनता था तो मैं अक्‍सर यह सोचता था कि मैं अपने देश में ऐसा नहीं होने दूंगा. सार्वजनिक डिजिटल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर अपने आप में बड़ी आवश्‍यकता है.’ तकनीक को अपनाने के मसले पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कह‍ा कि महिलाएं नई तकनीक को अपनाने में ज्‍यादा सहज हैं. उन्‍होंने कहा, ‘मैंने नमो ड्रोन दीदी स्‍कीम शुरू की. यह योजना काफी सफल हो रही है. मैं आजकल इनसे (ड्रोन का इस्‍तेमाल करने वाली महिलाएं) बात कर रहा हूं…वे बहुत खुश हैं. उन्‍होंने बताया कि पहले वह साइकिल तक चलाना नहीं जानती थीं, अब वह पायलट बन गई हैं और ड्रोन उड़ा रही हैं. इस तरह मानसिकता बदल गई.’
.
Tags: Bill Gates, PM Modi

प्योर है ये 8 IMDb रेटिंग वाली वेब सीरीज, इसके आगे कुछ भी नहीं है हिट शोज, देखकर भूल जाएंगे 'पंचायत'
शर्त लगा लो नहीं देखा होगा इस रंग का गेहूं, अजीब कलर के बाबजूद सेहत के लिए है संजीवनी
Bhojshala में जुमे पर ही क्यों होती है नमाज, जानें वजह, एएसआई खोज रही चौंकाने वाले रहस्य के सबूत
गर्मियों में खूब खाएं खरबूजा, डिहाइड्रेशन से बचने का है सस्ता तरीका, आंखों की रोशनी भी बढ़ाए, 6 फायदे जान होंगे हैरान
एमपी में यहां प्रशासन ने अपनाया अनोखा तरीका, नर्मदा में निकाली नाव रैली, दिया यह संदेश, देखे तस्वीरें
ये हैं भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायें, इनके दूध को बेचकर किसान हो रहे हैं मालामाल!
सागवाड़ा की अनोखी होली: रंग-गुलाल की जगह किचन में मिलने वाली इस चीज की होती है बौछार, दंग कर देगी परंपरा
किसानों के लिए सोना है ये गाय, 40 करोड़ है कीमत, भारत के इस राज्य से है खास कनेक्शन
आखिर गर्मी में कु्त्ते क्यों हो जाते हैं खूंखार, चलती बाइक और राह चलते आदमी पर क्यों करते हैं हमला

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: जबलपुर के BJP और कांग्रेस उम्मीदवार करोड़पति, सेफ्टी के लिए रखते हैं रिवॉल्वर – ABP न्यूज़
Next post विकसित असम: शांति और समृद्धि की ओर मार्च – Narendra Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *