Mukhtar Ansari Death News : मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, जेल में बिगड़ी थी तबीयत – News18 हिंदी

Spread the love

Mukhtar Ansari News : माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत
बांदा. माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 9 डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही थी. माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन जारी हो गया है. कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुख्तार अंसारी की मौत की वजह बताई गई है. मुख्तार अंसारी पर 65 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे. 21 सितंबर 2002 को पहली बार सजा हुई थी. 2 केस में उम्र कैद की सजा हुई थी. 17 महीने में 8 बार सजा हुई थी.
इसी बीच, मऊ और गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बढ़ाई गई है. बांदा मेडिकल कॉलेज के बाहर
बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं.
माफिया मुख्तार के परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए हैं. मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत और अफजाल अंसारी कुछ देर पहले गाजीपुर से बांदा के लिए रवाना हुए. हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी करने वाले वकील अजय श्रीवास्तव भी बांदा के लिए रवाना हुए.
मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, रखा था रोजा, अब कहां दफनाया जाएगा माफिया को?
मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू
इधर, मुहम्मदाबाद मे मुख्तार के पैतृक घर मे लोगों का इकट्ठा होना शुरू हो गया है. मुख्तार के घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है.गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. सोशल मीडिया में अफवाह, भड़काऊ, या आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं. मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है.
मुख्यमंत्री आवास पर चल रही बड़ी बैठक
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी बैठक चल रही है. डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी एलओ अमिताभ यश मौजूद हैं. मुख्यमंत्री आवास से घटनाक्रम पर पैनी नजर रखी जा रही है. सीएम योगी ने निर्देश दिए कि किसी भी हाल में अप्रिय घटना ना हो.
.
Tags: Banda News, Mukhtar ansari, UP news

अजय देवगन की वो फिल्म, लीड हीरो को तपती रेत पर लेटकर करनी पड़ी थी शूटिंग, 1 गाने ने जीत लिया था आशिकों का दिल
अदिति राव हैदरी के पहले पति कौन हैं? टॉप एक्ट्रेस के बन चुके हैं दामाद, रानी मुखर्जी संग की थी करियर की शुरुआत
साइको लवर या ग्रे शेड जैसा रोल चाहती हैं कृति सेनन, फिल्म प्रमोशन पर इंदौर पहुंची एक्ट्रेस, देखें PHOTOS
IPL 2024 : आईपीएल में इस बार लगेगा बॉलीवुड के सितारों का भी तड़का, देखें कौन-कौन आ रहा है लखनऊ
FY24 में निफ्टी 50 के इन 5 शेयरों में जिसने लगाया पैसा उसकी हुई बल्‍ले-बल्‍ले, रिटर्न देख आप भी लेंगे खरीद
10 करोड़ खर्चकर मेकर्स ने बनाई ऐसी फिल्म, पैसों की बारिश में डूब गया था बॉक्स ऑफिस, अमिताभ-सलमान का बजा था डंका
कमाल की औषधि है यह पौधा, हर दर्द को कर देता है छूमंतर, घाव के लिए भी रामबाण
गर्मी में पार्ट टाइम बिजनेस का धमाकेदार प्लान, यहां मिल रही Electronics Item ठीक करने की ट्रेनिंग
Govinda Net Worth: बॉलीवुड के 'हीरो नं. 1' के पास कितनी है दौलत, सालों नहीं की फिल्म, फिर भी कमाते हैं करोड़ों

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: बृज भूषण सिंह की बढ़ेगी टेंशन! BJP से कटेगा टिकट? – Aaj Tak
Next post मण‍िपुर में लोकसभा चुनाव का बायकॉट, अमर्त्‍य सेन ने उठाया आजादी पर हमले का मुद्दा, वकील बोले- न्‍यायपाल‍िका पर भी खतरा – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *