यातायात पुलिस ने 119 वाहनों का ई-चालान, 2 सीज

Spread the love

देवरिया (प्रकाश वेग)। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड व बस स्टैंड क्षेत्र में बिना हेलमेट, तीन सवारी, सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने व स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 119 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 2 वाहनों को सीज किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

Previous post कृषि प्रधान देश में चीनी मिल चलाने को लेकर अन्नदाता अपनी मांगो पर डटे
Next post स्त्री शिक्षा हेतु शेख फातिमा का योगदान अतुलनीय: चंद्रभूषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *