स्त्री शिक्षा हेतु शेख फातिमा का योगदान अतुलनीय: चंद्रभूषण

Spread the love

 देवरिया (प्रकाश वेग)। जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर शेख फातिमा की जयंती एवं किसानों के मसीहा सर छोटूराम के स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि जिस दौर में स्त्री शिक्षा को धर्मसम्मत नहीं माना जाता था, उस समय सावित्रीबाई फुले के साथ खड़े होकर शेख फातिमा ने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ा और आधी आबादी को शिक्षित करने की क्रांति की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1848 में पुणे में खुले पहले बालिका विद्यालय की स्थापना में शेख उस्मान द्वारा अपनी बहन फातिमा और स्थान उपलब्ध कराना ऐतिहासिक योगदान था।
सर छोटूराम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि साहूकारी पंजीकरण एक्ट, गिरवी जमीन वापसी एक्ट, कृषि मंडी एक्ट, कर्जमाफी जैसे कानून बनवाकर उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा की।
कार्यक्रम में अनेक लोगों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous post यातायात पुलिस ने 119 वाहनों का ई-चालान, 2 सीज
Next post नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *