कृषि प्रधान देश में चीनी मिल चलाने को लेकर अन्नदाता अपनी मांगो पर डटे

Spread the love

देवरिया (प्रकाश वेग)। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति, संयुक्त पंचायत निकाय मोर्चा एवं संयुक्त महा मोर्चा के तत्वावधान में बैतालपुर चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना आज 1 वर्ष 344वें दिन भी जारी रहा।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि कृषि प्रधान देश में अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगों के लिए लगातार आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा देवरिया की जनसभाओं में वर्ष 2018 से अब तक चार बार बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की घोषणा की जा चुकी है, किंतु आज तक इसे चालू करने की कोई ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बैतालपुर चीनी मिल को शीघ्र नहीं चलाया गया तो किसान गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे और एक व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान पं. वेद प्रकाश, राम इकबाल चौहान, अरविंद उपाध्याय, श्रीराम पांडे, संजीव शुक्ला, कृष्ण कुमार गोस्वामी, मनोज प्रसाद, योगेंद्र सिंह, राजकुमार गोस्वामी, कामाख्या सिंह, मोनू तिवारी, शंभू नाथ तिवारी, मुन्नीलाल, जगदीश यादव, बकरीदन उर्फ बरकत अली, आस मोहम्मद, रामकिशोर वर्मा, श्रीकांत, ब्रह्मानंद चौहान, विजय कुमार सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Previous post राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति एक-दूसरे के पूरक
Next post यातायात पुलिस ने 119 वाहनों का ई-चालान, 2 सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *