होम
चुनाव
राजनीति
आपका जिला
वीडियो
अपना यूपी
क्राइम
टॉपिक
यूपी तक
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. आज (29 मार्च) मुख्तार का गाजीपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा. यूपी Tak के इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से आप पल-पल के लाइव अपडेट्स हासिल कर सकते हैं.
मुख्तार अंसारी के शव को ले जा रही गाड़ियों का काफिला वाराणसी बाईपास की तरफ बढ़ रहा है. यह काफिला वाराणसी बाईपास से ही गाजीपुर हाईवे पकड़ेगा और मुख्तार का शव अपने पैतृक घर पहुंचेगा.
मुख्तार अंसारी को कल शनिवार सुबह 10 बजे गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. मुख्तार के भतीजे विधायक सुहैब अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. उसे बांदा जेल में हार्टअटैक आया था.
अब्बास अंसारी ने अपने पिता मुख्तार के जनाजे में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सुप्रीम कोर्ट में आज छुट्टी है, इसलिए अब्बास अंसारी के वकील ने SC के वैकेशन ऑफिसर से संपर्क किया है और कोर्ट से जल्द से जल्द इस मांग पर सुनवाई की मांग की है.
मुख्तार अंसारी का शव भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गाजीपुर के लिए रवाना हो गया है. मुख्तार के शव के साथ काफिला चल रहा है. इस काफिले में पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद हैं. अभी तक परिवार के सदस्यों की गाड़ियां काफिले में नहीं दिखी हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्तार का परिवार भी काफिले में शामिल हो जाएगा. आपको ये भी बता दें कि पुलिस ने पहले से ही रूट तैयार कर लिया है. उसी रूट से मुख्तार का शव भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर तक पहुंचाया जाएगा.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
आपको बता दें कि मुख्तार को बांदा से चित्रकूट, कौशांबी, भदोही होते हुए गाजीपुर ले जाया जाएगा. काफिले में 2 वज्र वाहन, 2 एम्बुलेंस, और दर्जन भर के करीब पुलिस की गाड़ियां मौजूद रहेंगी. एक डिप्टी एसपी रैंक का ऑफिसर के नेतृत्व में काफिला जाएगा.
मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम अब पूरा हो गया है. 5 डॉक्टरों की टीम ने किया मुख्तार का पोस्टमार्टम किया. इसमें एक पीजीआई के डॉक्टर के साथ जिला अस्पताल के 3 और मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर मौजूद रहे. डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह को हार्ट अटैक बताया है. डॉक्टरों के मुताबिक बिसरा सुरक्षित रखा जा रहा है. बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
मुख्तार की मौत के बाद उसके वकील रणधीर सिंह सुमन ने बड़ा कदम उठाया है. वकील ने बताया, “एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर-4 में मुख्तार अंसारी द्वारा 21 मार्च 2024 को न्यायालय के समक्ष दिए गए प्रार्थना पत्र को “मृत्युकालीन कथन” मान कर मुकदमा दर्ज करने की अर्जी दी गई है, जिसको जज ने फैसले को रिजर्व करते हुए, अगली तारीख 4 अप्रैल लगा दी है.”
ताजा जानकारी ये सामने आई है कि पोस्टमॉर्टम अंडर प्रोसेस है. लास्ट स्टेज में है. आधे घंटे के अंदर पोस्टमॉर्टम खत्म होने की उम्मीद. इसके बाद बॉडी रवाना होगी. PM हॉउस के बाहर बॉडी ले जाने के इंतजाम हो चुके हैं. काफिले में दो एम्बुलेंस जाएंगी. एक सरकारी एम्बुलेंस और एक एक्स्ट्रा बैकअप रास्ते के लिए.
बांदा जेल में माफिया नेता मुख्तार अंसारी की मौत के मामले की न्यायिक जांच के लिए शुक्रवार को एक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को नामित किया गया. बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) भगवान दास गुप्ता की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मामले की जांच के लिए गरिमा सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सांसद-विधायक अदालत बांदा) श्रीमती गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बांदा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके पिता का पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराया जाए. अपने पत्र में अंसारी ने लिखा है कि उनके परिवार को बांदा की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है. वहीं, उमर ने कहा, “पोस्टमॉर्टम अभी शुरू नहीं हुआ है…मैंने एक पत्र लिखा है, उसमें सब कुछ स्पष्ट रूप से लिखा है.”
Mukhtar Ansari’s son Umar Ansari writes to the Banda District Magistrate, demanding that the postmortem of his father be done by doctors from AIIMS Delhi. In his letter, Ansari writes that their family doesn’t trust the medical system of Banda. pic.twitter.com/tenpjPt8nz
बांदा मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक जानकारी के मुताबिकत पांच बार के विधायक मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई, जबकि परिजन जहर देने की बात कह रहे हैं. इन आरोपों को जेल प्रशासन ने सिरे से खारिज किया है. उनके मुताबिक मुख्तार को दिया जाने वाला खाना पहले एक सिपाही, फिर डिप्टी जेलर खाता था. यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़िए…
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कासगंज जेल में बंद उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया था. पर अब खबर आ रही है कि अब्बास की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है. यानी फिलहाल अभी इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. उनके वकील उपेंद्र उपाध्याय से जानकारी मिली है कि मुख्तार का परिवार अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में है. पिता मुख्तार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अब्बास अंसारी के वकील की तरफ से पैरोल के लिए की गई थी कोशिश. मुख्तार का परिवार अदालत से इजाजत चाहता था पर हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई. एमपी एमएलए से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली जस्टिस संजय कुमार सिंह की बेंच में मुख्तार के परिवार की अर्जी मेंशन होनी थी. जस्टिस संजय सिंह की बेंच न बैठने के कारण इसके मुकदमे को जस्टिस समित गोपाल की बेंच में ट्रांसफर कर दिया गया था. जस्टिस समित गोपाल की बेंच ने दूसरी बेंच से आए किसी भी मुकदमे को सुनने से इंकार कर दिया. इस वजह से मुख्तार के परिवार की अर्जी हाईकोर्ट में मेंशन नहीं हो सकी है.
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के बाद उनके परिजनों ने स्लो पॉइजन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस बीच मुख्तार अंसारी की एक आखिरी फोन कॉल का ऑडियो वायरल हो रहा है. देखिए मुख्तार अपने बेटे और बहू को फोन पर अपना हाल क्या बता रहा है.
इस बीच मुख्तार अंसारी का अभय सिंह से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. दोनों के बीच यह बातचीत तब हुई थी जब कृष्णानंद राय की हत्या की जा रही है. यहां क्लिक कर सुनिए वायरल ऑडियो…
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय और उनके बेटे पीयूष राय ने काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया है. अलका राय ने कहा कि पति की हत्या के बाद उनका परिवार होली नहीं मनाता था, आज उनके लिए होली का दिन है. सुनिए और क्या-क्या कहा…
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | Wife of Krishnanand Rai – former BJP MLA who was killed by Mukhtar Ansari – Alka Rai says, “What can I say? This is the blessing of the Almighty. I used to pray to him for justice and the justice has been served today. We never celebrated Holi… pic.twitter.com/NugDpQPSOy
इस बीच खबर मिली है कि मुख्तार अंसारी के परिवार के वकील इलाहाबाद HC पहुंचे हैं. वकील की ओर से HC में दया की अर्जी दाखिल की जाएगी. दरअसल, मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को पैरोल दिए जाने या फिर न्यायिक हिरासत में जनाजे में शामिल होने की इजाजत देने गुहार लगाई जाएगी. अब्बास अंसारी अभी यूपी की कासगंज जेल में बंद हैं.
माफिया मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया में एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगेगा. पोस्टमॉर्टम हाउस पर मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी, दो भतीजे, वकील नईम अंसारी और ड्राइवर ने पंचनामा भरा है.
मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष ने कहा, “बाबा गोरखनाथ के हम लोग भक्त हैं. हम दर्शन करने आए हैं, उसी का नतीजा है ये दिन देखने को मिला है. हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है. मेरे लिए दिवाली है आज का दिन.”
बता दें कि गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्तार की मौत के बाद आज बाजार बंद रखे गए हैं. मुख्तार के जनाजे में शामिल होने के लिए लोगों ने बाजार बंद रखा है.
मुख्तार की मौत पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा, “हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है. सरकारों पर निम्नलिखित हालातों में से किसी भी हालात में, किसी बंधक या क़ैदी की मृत्यु होना, न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा: – थाने में बंद रहने के दौरान – जेल के अंदर आपसी झगड़े में – जेल के अंदर बीमार होने पर – न्यायालय ले जाते समय – अस्पताल ले जाते समय – अस्पताल में इलाज के दौरान – झूठी मुठभेड़ दिखाकर – झूठी आत्महत्या दिखाकर – किसी दुर्घटना में हताहत दिखाकर ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जाँच होनी चाहिए. सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपनाती है वो पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी हैं. जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं. उप्र ‘सरकारी अराजकता’ के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. ये यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है.”
हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। सरकारों पर निम्नलिखित हालातों में से किसी भी हालात में, किसी बंधक या क़ैदी की मृत्यु होना, न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा:
– थाने में बंद रहने के दौरान
– जेल के…
मुख्तार की मौत पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन. अल्लाह से दुआ है के वो मुख़्तार अंसारी को मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके ख़ानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें। @AfzalAnsariMP @yusufpore ग़ाज़ीपुर की अवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को को खो दिया. मुख़्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें ज़हर दिया गया था. बावजूद इसके, सरकार ने उनके इलाज पर तवज्जोह नहीं दिया. निंदनीय और अफसोसजनक.”
इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन। अल्लाह से दुआ है के वो मुख़्तार अंसारी को मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके ख़ानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें। @AfzalAnsariMP @yusufpore ग़ाज़ीपुर की अवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को को खो दिया। मुख़्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप… pic.twitter.com/zMbA0txKDK
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मुख्तार अंसारी का शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस आ चुकी है. ड्राइवर मनोज ने बताया कि लगभग 7 घंटे लगेंगे बांदा से गाजीपुर पहुंचने में और इस एम्बुलेंस में कुल 7 लोग बैठ सकते हैं.
ताजा जानकारी ये सामने आई है कि मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस कब्रिस्तान में सिर्फ मुख्तार अंसारी के खानदान की कब्रें मौजूद हैं, वहां किसी बाहरी की कब्र नहीं है.
ताजा जानकारी यह सामने आ रही है कि माफिया मुख्तार की मौत की खबर सुन अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है. डॉक्टरों ने अफजाल को घर से न बाहर निकलने की हिदायत दी है.
मुख्तार अंसारी की ओर से 21 मार्च को एक लेटर बांदा कोर्ट को भेजा गया था. इसमें साफ तौर पर लिखा था, “ऐसा लग रहा है, जैसे प्रार्थी की मृत्यु हो जाएगी.” लेटर के अनुसार, खाने में धीमा जहर दिया जा रहा था. लेटर के 8 दिन बाद यानी 28 मार्च को मुख्तार के मौत की सूचना आ गई. मृत्यु का कारण Cardiac Arrest बताया गया है.”
मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने कहा, “हम भी इंसान हैं…पिता के मरने पर जैसा हाल होता है वैसा ही मेरा है…पोस्टमॉर्टम होगा…मुझे जो लग रहा है वो बताने से क्या फायदा…उनको ICU में रखा था 3 दिन पहले… बजाए इसके कि उनको वॉर्ड में भर्ती करते. वो उनको जेल ले गए ICU से सीधे…मुझे पापा ने बताया था कि उनको SLOW POISON दिया जा रहा था…”
मुख्तार की मौत पर मायावती ने कहा, “मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकायें व गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनकी उच्च-स्तरीय जांच जरूरी, ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें. ऐसे में उनके परिवार का दुःखी होना स्वाभाविक. कुदरत उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे.”
मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकायें व गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनकी उच्च-स्तरीय जाँच जरूरी, ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें। ऐसे में उनके परिवार का दुःखी होना स्वाभाविक। कुदरत उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा, “आधिकारिक रूप से मुझे कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिए इस बारे में पता चला… लेकिन अब पूरा देश सब जानता है…दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे इजाजत नहीं दी गई…19 मार्च को रात के खाने में उन्हें जहर दिया गया था…हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है…”
#WATCH बांदा, उत्तर प्रदेश : मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा, “आधिकारिक रूप से मुझे कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिए इस बारे में पता चला… लेकिन अब पूरा देश सब जानता है…दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे इजाजत नहीं दी गई…19 मार्च को रात के खाने में… pic.twitter.com/H61xJW8u5i
पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार को बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. अंसारी की मृत्यु के साथ ही अपराध के एक युग और राजनीति के साथ उसके गठजोड़ के एक अध्याय का अंत हो गया. यह इस तथ्य से परिलक्षित होता है कि अंसारी के खिलाफ हत्या से लेकर जबरन वसूली तक के 65 मामले दर्ज थे, फिर भी वह विभिन्न राजनीतिक दलों के टिकट पर पांच बार विधायक चुना गया.
ADVERTISEMENT
© COPYRIGHT 2024, ALL RIGHTS RESERVED
ADVERTISEMENT
"इंडिया टुडे के Tak क्लस्टर UP Tak की वेबसाइट uptak.in, उत्तर प्रदेश की ताजातरीन, राजनीतिक और क्राइम जुड़ी बड़ी ब्रेकिंग खबरों की सबसे भरोसेमंद स्रोत है. आपको uptak.in पर उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य शिक्षा, करियर, नौकरी, समाज, धर्म, यूपी पर्यटन समेत आम लोगों के हितों से जुड़ी खबरों की विस्तृत और तथ्यपरक कवरेज मिलती है. यह कवरेज टेक्स्ट न्यूज, वीडियो न्यूज और फोटो गैलरी के रूप में पाठकों के लिए 24*7 मोड में प्रस्तुत की जाती है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में मौजूद स्टेट ब्यूरो टीम के अलावा UP Tak के पास प्रदेश के सभी जिलों में रिपोर्टर/ संवाददाताओं का विशाल नेटवर्क है. इस नेटवर्क की मदद से यूपी तक आपके पास प्रदेश की सियासत, यूपी पॉलिटिक्स (UP Politics) की निष्पक्ष और सटीक रिपोर्ट्स प्रस्तुत करता है.
UP राजनीतिक समाचार के मामले में, हमारी अनुभवी टीम आपको सबसे सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग प्रदान करती है.यूपी में बात लोकसभा चुनावों की हो या विधानसभा चुनावों की, उपचुनाव हों या यूपी के निकाय चुनाव, यूपी की ग्रामपंचायतों की लड़ाई हो या म्यूनिसिपैलिटी, मेयर इलेक्शन (UP Election) यूपी तक की कवरेज आपको सही सियासी तस्वीर समझने में पूरी मदद करती है.
हमारी नजर यूपी के अपराधों पर भी है. हमारे एक्सपर्ट रिपोर्ट्स की टीम यूपी के किसी भी कोने में हो रहे क्राइम की तह तक पहुंचती है. हम क्राइम कंट्रोल के लिए जिम्मेवार पुलिस अफसरों, प्रशासन से सवाल करते हैं और अपनी रिपोर्ट्स की मदद से अपराध की परत दर परत पड़ताल कर यूपी को इसके नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाने में अपना योगदान देते हैं. UP crime से जुड़ी हर लेटेस्ट न्यूज आपको uptak.in पर मिलती है.
UP Tak की वेबसाइट पर आपको टेक्स्ट, वीडियो और इमेज तीनों ही फॉर्मेट में 360 डिग्री की कवरेज मिलती है. यूपी के समाज, संस्कृति, पर्यटन, क्राइम, खान-पान, यूटिलिटी की खबरों पर आधारित वेब स्टोरीज पाठकों-दर्शकों के एक्सपीरियंस को और लाजवाब बनाती हैं."
