सत्ता का केंद्रीकरण कर रहे बीजेपी और RSS’, राहुल गांधी ने साधा निशाना, जानिए और क्या बोले?

सत्ता का केंद्रीकरण कर रहे बीजेपी और RSS'
Spread the love

सत्ता का केंद्रीकरण कर रहे बीजेपी और RSS’

कोच्चि : राहुल गांधी ने आज कोच्चि में बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों सत्ता का केंद्रीकरण करने की कोशिशों में जुटे हैं जबकि कांग्रेस चाहती है कि सत्ता का विक्रेंद्रीकरण हो।  उन्होंने कहा कि कुछ कॉरपोरेट घराने देश की संपत्ति पर कंट्रोल बनाना चाहते हैं।

कोच्चि में कांग्रेस की महापंचायत में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि  BJP चाहती है कि देश में सब लोग चुप रहें और सिर्फ़ कुछ कॉरपोरेट  ही तरक्की करें। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह कुछ कॉरपोरेट  को फ़ायदा पहुंचाने के लिए लोगों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबा रही है। ये  घराने देश की संपत्तियों पर अपना कंट्रोल स्थापित करना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं 100 प्रतिशत यकीन के साथ कह सकता हूं कि कोई भी केरल के लोगों को चुप नहीं करा सकता। कांग्रेस महापंचायत का आयोजन केरल में स्थानीय निकायों के लिए चुने गए कांग्रेस प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने  कहा कि कोच्चि के मरीन ड्राइव में आयोजित पंचायत में कांग्रेस के 15,000 से ज्यादा निर्वाचित प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है।

बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ CUET की तैयारी कैसे करें? Previous post बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ CUET की तैयारी कैसे करें?
Next post सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना: – “प्रदेश सरकार में अपराध चरम पर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *