बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया है। पटना में राजद ऑफिस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। RJD 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 9 और लेफ्ट को 5 सीटें मिली हैं। लेफ्ट की पांच सीटों में से माले 3, CPI बेगूसराय और CPM खगड़िया से चुनाव लड़ेगी।
सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर था। यह सीट अब राजद के खाते में है। इसकी वजह से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से RJD में आईं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी।
पिछली लोकसभा चुनाव में लालू की पार्टी RJD 19 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेफ्ट ने अलग होकर 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
दिल्ली में तय हुआ फॉर्मूला, पटना में ऐलान
दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक मंथन के बाद नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। अब भी तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। पटना में RJD दफ्तर में RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और लेफ्ट पार्टियों से धीरेंद्र झा, राम नरेश पांडेय मौजूद थे।
तेजस्वी बोले- पार्टियों से गठबंधन है, व्यक्ति विशेष से नहीं
इधर, पूर्णिया से पप्पू यादव के लड़ने के ऐलान पर आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा पार्टियों से गठबंधन है। व्यक्ति विशेष से नहीं। तेजस्वी शुक्रवार शाम दिल्ली से पिता लालू यादव, बहन मीसा भारती के साथ पटना पहुंचे। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर महागठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर पत्रकारों से कहा कि हमारा पांच पार्टियों से गठबंधन है। एनडीए में तो कई लोगों को जगह ही नहीं मिली है।
आमतौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को बोलने का मौका मिलता है। लेकिन महागठबंधन के आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद के दो नेताओं अब्दुलबारी सिद्दीकी और मनोज झा ने बस अपनी बात रखी। बाकी पार्टियों यानी कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को बोलने का कोई मौका नहीं दिया गया। इतना ही नहीं पप्पू यादव के चुनाव लड़ने को लेकर जब सवाल हुए तो प्रेस कॉन्फ्रेंस ही खत्म कर दी गई।
भाकपा-माले (लिबरेशन) को 3 सीट- आरा, काराकाट, नालंदा
सीपीआई को बेगूसराय
सीपीएम को खगड़िया की सीट मिली है।
किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, महाराजगंज
औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सीवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं रहेंगे। वे अभी दिल्ली में हैं।
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और लेफ्ट पार्टियों से धीरेंद्र झा, राम नरेश पांडेय मौजूद रहेंगे।
पहले चरण की 4 सीटों के लिए नामांकन का सिलसिला गुरुवार खत्म हो गया। चारों सीटों पर अंतिम दिन 62 दलीय-निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इस चरण के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 30 मार्च को होगी। 2 अप्रैल नाम वापसी का आखिरी दिन है। मतदान 19 अप्रैल को होगा। 2019 में इन्हीं सीटों पर 60 ने नामांकन किया था।
एआईएमआईएम 16 सीटों पर लड़ेगा, हिना शहाब को जीताने में मदद करेगा एआईएमआईएम कुल 16 सीटों पर लड़ेगा। गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान ने कहा कि गोपालगंज, काराकाट, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा में भी पार्टी लड़ेगी।
15 दिन पहले 11 सीटों की घोषणा की जी चुकी है। अख्तरुल ईमान ने कहा कि हम हिना शहाब के साथ है। वो चाहे तो हमारे सिंबल पर लड़ सकती है। वो सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी तो हम समर्थन करेंगे।
कांग्रेस नेता पप्पू यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या उनको पार्टी में शामिल कराने वाली प्रियंका गांधी/उनके निजी सचिव संदीप कुमार के फोन का इंतजार कर रहे हैं। अभी पप्पू पूर्णिया में हैं और लोगों के बीच घूम रहे हैं। पप्पू ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया है कि वो राजद के कैंडिडेट के साथ बतौर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिया में फ्रेंडली फाईट को भी तैयार हैं।
ऐसा नहीं हुआ तो भी पूर्णिया से ही लड़ेंगे। किस तरीके से लड़ेंगे ये शुक्रवार को समर्थकों के साथ पूर्णिया में बैठक के बाद पप्पू तय करेंगे। उनके करीबी रहे प्रेमचंद्र ने दावा किया कि पूर्णिया सीट कांग्रेस को मिलेगी। हमें लड़ना ही है।
राजद: 26 सीटों पर लड़ेगी
औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सिवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा या सुपौल, गोपालगंज या महाराजगंज
कांग्रेस:9 (शर्तों के साथ)
किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मधेपुरा/सुपौल, गोपालगंज/महाराजगंज
वाम दल: 5 सीटें मिलीं
भाकपा-माले (लिबरेशन): आरा, काराकाट, नालंदा सीपीआई: बेगूसराय सीपीएम: खगड़िया
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
