एनसीपी की प्रवक्ता रुपाली पाटिल ने कहा- उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार

एनसीपी की प्रवक्ता रुपाली पाटिल ने कहा- उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार
Spread the love

दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार की जगह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को लेकर पार्टी शनिवार की दोपहर 2 बजे बैठक करने वाली है.

ऐसी चर्चा है कि अजित पवार की जगह उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

एनसीपी विधायक सना मलिक ने कहा, “आज सभी विधायकों को विधान भवन बुलाया गया है. हमें इसका कारण नहीं बताया गया है, लेकिन हमें जो पता चला है कि बैठक का मकसद विधानमंडल दल के नेता के लिए सुनेत्रा पवार का नाम आगे बढ़ाना है.”

“पिछले दो दिनों से कार्यकर्ता और नेता यही मांग कर रहे थे कि उन्हें (सुनेत्रा पवार को) दादा (अजित पवार) की जगह लाया जाए और उपमुख्यमंत्री बनाया जाए…”

एनसीपी की प्रवक्ता रुपाली पाटिल ने कहा, “अजित दादा की मौत बहुत चौंकाने वाली थी…वह अब हमारे साथ नहीं हैं. हम कार्यकर्ताओं ने सुनेत्रा पवार से गुज़ारिश की है कि वह हमें हिम्मत दें और अजित दादा के सपनों और काम करने के तरीके को अपनाएं.”

रुपाली पाटिल ने कहा कि सुनेत्रा पवार शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं.

सोने और चांदी की क़ीमत में इतनी भारी गिरावट क्यों आई, क्या है आगे की राह Previous post सोने और चांदी की क़ीमत में इतनी भारी गिरावट क्यों आई, क्या है आगे की राह
Next post वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर 2 फ़रवरी को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *