वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर 2 फ़रवरी को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

देवरिया। जनपद के पथरदेवा क्षेत्र में स्थित सखनी ताल में 2 फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड्स डे  के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं आर्द्रभूमियों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक कासरला राजू मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुपम ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों और स्थानीय नागरिकों को आर्द्रभूमियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, क्योंकि ये क्षेत्र पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ड वाचिंग के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये ज़ा रहे हैं। बताया कि सखनी झील जैसे प्राकृतिक जल स्रोत न केवल वन्य जीवों के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य की पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

एनसीपी की प्रवक्ता रुपाली पाटिल ने कहा- उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार Previous post एनसीपी की प्रवक्ता रुपाली पाटिल ने कहा- उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार
Next post ज़ालसाजी के दम पर कब्ज़ा, सरकारी-धार्मिक भूमि की बिक्री का आरोप: अध्यक्ष ने सीएम कार्यालय को की शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *