एपस्टीन फ़ाइल्स में पीएम मोदी से जुड़े दावों पर विदेश मंत्रालय का बयान, वहीं कांग्रेस ने उठाए सवाल

एपस्टीन फ़ाइल्स में पीएम मोदी से जुड़े दावों पर विदेश मंत्रालय का बयान, वहीं कांग्रेस ने उठाए सवाल
Spread the love

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एपस्टीन फ़ाइल्स’ के एक ईमेल मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेफ़री एपस्टीन की मुलाक़ात के दावों को ख़ारिज किया है.

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया था कि अमेरिकी यौन अपराधी और मानव तस्कर जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी फ़ाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम है.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह राष्ट्रीय शर्म का विषय है. पीएम मोदी हमारे तीन सवालों का सामने आकर जवाब दें.”

हालांकि विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री की इसराइल की आधिकारिक यात्रा के अलावा, “ईमेल में बाक़ी बातें एक दोषी अपराधी की बेकार की बकवास से ज़्यादा कुछ नहीं हैं.”

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “हमें तथाकथित एपस्टीन फ़ाइलों से एक ईमेल मैसेज की रिपोर्ट मिली है. इसमें प्रधानमंत्री और उनकी इसराइल यात्रा का ज़िक्र है.”

“जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री की इसराइल की आधिकारिक यात्रा के अलावा ईमेल में बाकी बातें एक दोषी अपराधी की बेकार की बकवास से ज़्यादा कुछ नहीं हैं, जिन्हें पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर देना चाहिए.”

Previous post बजट : टैक्स राहत, निवेश प्रोत्साहन और बाजार की स्थिरता पर टिकी हैं निगाहें: रूपक
14 साल, एक कंकाल और एक सवाल... नवरुणा केस से NEET छात्रा कांड तक क्या बिहार में सीबीआई जांच सिर्फ 'डेड एंड' है? Next post 14 साल, एक कंकाल और एक सवाल… नवरुणा केस से NEET छात्रा कांड तक क्या बिहार में सीबीआई जांच सिर्फ ‘डेड एंड’ है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *