नई दिल्ली (UGC NET December 2025 Result). यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आगामी 4 फरवरी 2026 तक परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है. यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ की पात्रता और ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ (JRF) के लिए आयोजित की जाती है, जो एकेडमिक क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए मील का पत्थर साबित होती है.
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की और कटऑफ की चर्चा कर रहे थे. अब ऑफिशियल परिणाम जारी होने के साथ उम्मीदवारों की मेहनत का फैसला हो जाएगा. इस बार यूजीसी नेट परीक्षा में पारदर्शिता और तकनीकी सुगमता पर खास जोर दिया गया था, जिससे किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश न रहे. यूजीसी नेट परिणाम 2025 घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट कब आएगा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट 04 फरवरी 2026 तक किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है. आमतौर पर NTA शाम के समय रिजल्ट जारी करता है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह से ही यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाकर रखें. परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है, जिसके आधार पर अंकों की गणना की गई है.
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे:
- यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर ‘UGC NET December 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि एंटर करें.
- सिक्योरिटी पिन भरकर ‘Submit’ बटन दबाएं.
- इतना करते ही यूजीसी नेट स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
- इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें.
-
जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर की कट-ऑफ
-
इस बार यूजीसी नेट कट-ऑफ में मामूली बदलाव की उम्मीद है. विषयों की संख्या और प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर को देखते हुए विभिन्न श्रेणियों (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी) के लिए अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी. जेआरएफ के लिए कट-ऑफ आमतौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता से 5-10% अधिक रहती है. यूजीसी नेट परिणाम आने के बाद ई-सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे.यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 जारी होने के तुरंत बाद हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय कुछ समय इंतजार करना चाहिए.
