PM Modi Srinagar Visit Live: '370 के नाम पर गुमराह किया गया…' कश्मीर में विपक्ष पर PM मोदी का हमला – News18 हिंदी

Spread the love

PM Modi in Srinagar Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के लिए गुरुवार को श्रीनगर पहुंच चुके हैं. वह 'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में भाग लेंगे और कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं को समर्पित किया. 
PM Modi in Srinagar Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के लिए गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे. वह ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं को समर्पित किया.
पीएम मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, ‘मैं ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कल, 7 मार्च को श्रीनगर में रहूंगा. विभिन्न विकास कार्य भी राष्ट्र को समर्पित किये जायेंगे. उनमें से उल्लेखनीय रुपये से अधिक मूल्य के कार्य हैं. कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने से संबंधित 5000 करोड़ पर्यटन से जुड़े विभिन्न कार्य भी राष्ट्र को समर्पित किये जायेंगे.’
बीजेपी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने आए हैं. पीएम मोदी के भाषण को दिखाने के लिए श्रीनगर में एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा ‘जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं. पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ. आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं. अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज यहां से स्वदेश दर्शन योजना के तहत 6 परियोजनाएं देश को समर्पित की गई हैं. इसके अलावा स्वदेश दर्शन स्कीम के अगले चरण का भी शुभारंभ हुआ है. इसके तहत भी जम्मू कश्मीर समेत देश के अन्य स्थानों के लिए करीब 30 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘जम्मू कश्मीर केवल एक क्षेत्र नहीं है. जम्मू कश्मीर भारत का मस्तक है और ऊंचा उठा मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है. इसलिए विकसित जम्मू कश्मीर, विकसित भारत की प्राथमिकता है.’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘आपके इस प्यार से मैं जितना खुश हूं, उतना ही कृतज्ञ भी हूं. मोदी प्यार के इस कर्ज को चुकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा. साल 2014 के बाद मैं जब भी आया, मैंने यही कहा कि मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं. और मैं दिनों-दिन देख रहा हूं कि आपका दिल जीतने की सही दिशा में मैं जा रहा हूं.’
PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था. ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था. इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है.’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘धरती पर स्वर्ग आने का एहसास शब्दों से परे है. कश्मीर भारत का मस्तक है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बख्शी स्टेडियम में जनता को संबोधित किया और युवाओं से बातचीत की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बख्शी स्टेडियम में शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे पर आज श्रीनगर पहुंचे और दूर से शंकराचार्य हिल को देखा. पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा, ‘थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर राजसी शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर मिला.’
श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एलजी मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम पहुंचे और जोरदार जयकारों के बीच अपनी रैली के लिए वहां उमड़ी भीड़ का अभिनंदन किया. वह जल्द ही सभा को संबोधित करने वाले हैं.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पहुंच गए हैं, जहां वह शीघ्र ही उत्साही भीड़ को संबोधित करेंगे.
BJP नेता रविंद्र राणा बीजेपी ने कहा कि ‘मोदी जी ने जबरदस्त काम किया है यह उन्हीं की देन है जो आप आज देख आ रहे हैं. जितने इस स्टेडियम में हैं इससे चार गुना ज्यादा भीड़ बाहर है.’
BJP नेता कविंद्र गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आज जम्मू कश्मीर बदल गया है, शांति का माहौल होने से सभी खुश हैं. ये सच है कि पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को कुछ तोहफ़ा देंगे. हमने देखा है कि लोग पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए कितने उत्साहित हैं. धारा 370 हटने के बाद आज लोग बेखौफ होकर घूमते हैं.
अनंतनाग के कश्मीरी गायक इमरान अजीज ने पीएम के कश्मीर आगमन पर एक गाना बनाया है. उन्होंने अपना गाना पीएम मोदी को समर्पित किया है और उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के लोगों की समस्याओं को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. इमरान अजीज का कहना है कि मोदी विश्व स्तर पर प्रशंसित नेता हैं और उनके असाधारण नेतृत्व गुणों ने उन्हें अपने गीत के माध्यम से पीएम के प्रति अपना प्यार व्यक्त करने पर मजबूर कर दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में लोगों की उमड़ी भीड़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम की ओर बढ़ रहे हैं.
बुधवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ (HADP) की शुरुआत करेंगे.
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान उनके रास्ते में पड़ने वाले कई विद्यालय बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए बंद कर दिए गए हैं, जबकि बृहस्पतिवार को होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं.
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी विध्वंसक गतिविधि को अंजाम देने के लिए झेलम नदी और डल झील जैसे जल निकायों का उपयोग रोकने के मकसद से समुद्री कमांडो तैनात किए गए हैं.
PM Modi in Srinagar Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के लिए गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे. वह ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं को समर्पित किया.
पीएम मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, ‘मैं ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कल, 7 मार्च को श्रीनगर में रहूंगा. विभिन्न विकास कार्य भी राष्ट्र को समर्पित किये जायेंगे. उनमें से उल्लेखनीय रुपये से अधिक मूल्य के कार्य हैं. कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने से संबंधित 5000 करोड़ पर्यटन से जुड़े विभिन्न कार्य भी राष्ट्र को समर्पित किये जायेंगे.’
बीजेपी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने आए हैं. पीएम मोदी के भाषण को दिखाने के लिए श्रीनगर में एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

क्या सांपों का खून वाकई में ठंडा होता है? इनके जीभ 2 हिस्सों में क्यों होते हैं? 5 ऐसे फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे
इन 6 फिल्मों की OTT पर मची धूम, सस्पेंस-थ्रिलर देख फटी रह जाएंगी आंखें, लिस्ट में बेस्ट HORROR मूवी भी है शामिल
PHOTOS: मंदिर से बाहर निकलते हुए बजाते हैं 'घंटी'? कभी न करें ये गलती, जानें वास्तु नियम
पैरों में ये 5 संकेत लिवर में बड़ी बीमारी का है आगाज, किसी को भी ले सकता है गिरफ्त में, आफत से पहले पहचान लें
कभी जमीन पर सोकर बिताई रातें, काले रंग के चलते एक्ट्रेसेस ने साथ काम करने से किया इनकार, डेब्यू से जीता नेशनल अवॉर्ड
रात में कम सोना सेहत के लिए खतरे की घंटी, शरीर में आने लगता है 10 बदलाव, दिमाग भी बंद कर देता है काम करना
PHOTOS: रांची की ये रोड युवाओं की फेवरेट, बाहर से आने वालों को भी पसंद, धोनी से खास कनेक्शन
झटपट तैयार हो जाती हैं राजस्थान की यह सब्जियां, स्वाद में भी हैं लाजवाब, आप भी ट्राई करें
चिकन बिरयानी के हैं फैन तो इस दुकान का स्वाद बना देगा दीवाना, दूर-दूर से आते हैं लोग
लाइव ब्लॉग
10 hours ago
a day ago
2 days ago
7 days ago

source

Previous post Mukhtar Ansari की पत्नी अफशा अंसारी की हालत अतीक की पत्नी शाइस्ता जैसी, रमजान में दोनों के पतियों की मौत और… – Oneindia Hindi
Next post मोदी की उम्मीदवारी पर आडवाणी बोले- BJP दिशा भटक रही: नरेंद्र मोदी को PM बनाने के लिए RSS ने कैसे खोले रास्ते – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *