Loksabha Elections 2024: गाजीपुर, बलिया, देवरिया पर क्‍या फंसा है पेंच, BJP क्‍यों नहीं घोषित कर रही उम्‍मी… – News18 हिंदी

Spread the love

Loksabha Elections 2024: यूपी में बीजेपी का 12 सीटों पर मंथन.
BJP Candidates list: भाजपा उत्‍तर प्रदेश में कुल 75 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने जा रही है, इसमें से अभी तक 63 सीटों पर उसने अपने प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी 12 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिस पर विचार विमर्श और मंथन चल रहा है. इन सभी सीटों में से अधिकांश पर भाजपा के ही सांसद हैं, लेकिन पार्टी की सर्वे रिपोर्ट व अन्‍य कई समीकरणों के कारण उम्‍मीदवार बदले जाने पर विचार चल रहा है. उत्‍तर प्रदेश की जिन 12 सीटों पर बीजेपी के उम्‍मदवार घोषित होने बाकी हैं. उनमें रायबरेली, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बलिया, भदोही, देवरिया, कौशाम्‍बी, गाजीपुर, मैनपुरी, कैसरगंज, मछली शहर और फूलपुर शामिल हैं.
12 बची सीटों में सबसे अधिक हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली को माना जा रहा है, क्‍योंकि यह सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट है. वर्तमान में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं, लेकिन इस बार उन्‍होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. ऐसे में यहां कौन चुनाव लड़ेगा. यह बड़ा सवाल है, इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. देखना यह है कि क्‍या इस सीट से कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी में से किसी को उम्‍मीदवार बनाती है या नहीं. बस भाजपा इसी का इंतजार कर रही है. कांग्रेस उम्‍मीदवार घोषित होते ही इस सीट पर भाजपा भी अपने पत्‍ते खोल देगी. मैनपुरी सीट भी हाईप्रोफाइल सीट है. यहां से सपा अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव मैदान में हैं. वह यहां से वर्तमान में सांसद भी है, इसलिए भाजपा यहां किसी मजबूत उम्‍मीदवार को मौका दे सकती है.
ब्रजभूषण शरण सिंह की सीट का हाल 
इसी तरह यूपी के कैसरगंज सीट से वर्तमान में भाजपा के ब्रजभूषण शरण सिंह सासंद हैं, लेकिन विवादों में रहने के कारण पार्टी उनके नाम पर विचार कर रही है. अंदरखाने में यह भी चर्चा है कि पार्टी यहां किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है. अब बात फिरोजाबाद की. यहां से भाजपा के चंद्रसेन सिंह जादौन सांसद हैं, लेकिन सपा ने यहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को प्रत्‍याशी बनाया है, जिसके बाद यहां से किसे चुनाव लड़ाया जाए या चंद्रसेन को दोबारा मौका दिया जाए. भाजपा इस पर मंथन कर रही है.
बलिया, गाजीपुर और देवरिया का क्‍या होगा
पूर्वांचल की तीन सीटों गाजीपुर, बलिया और देवरिया को लेकर भी अभी असमंजस की स्‍थिति है. बलिया से भाजपा के वरिष्‍ठ नेता वीरेन्‍द्र सिंह मस्‍त सांसद हैं. पहले वह भदोही से सांसद चुने गए थे, लेकिन वर्ष 2019 के चुनाव में पार्टी ने उन्‍हें बलिया से चुनाव लड़वाया. अब इस बार भाजपा यहां किसी नए उम्‍मीदवार पर विचार कर रही है. इसी तरह गाजीपुर से अभी अफजाल अंसारी सांसद हैं. इस बार इंडिया गठबंधन ने उन्‍हें फिर से उम्‍मीदवार बनाया है, वहीं इस सीट पर कभी सांसद रहे और वर्तमान में जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा के बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चा है, लेकिन अभी तक भाजपा की ओर से किसी को उम्‍मीदवार नहीं बनाया गया है. यही हाल देवरिया सीट का भी है. यहां से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रमापति राम त्रिपाठी सांसद हैं, लेकिन चर्चा है कि यहां भी उम्‍मीदवार बदला जा सकता है, क्‍योंकि कांग्रेस ने यहां अपने राष्ट्रीय प्रवक्‍ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है, जो स्‍थानीय बनाम बाहरी के नारे को बुलंद कर रहे हैं. ऐसे में भाजपा इस सीट पर किसी स्‍थानीय ब्राहम्‍ण उम्‍मीदवार को टिकट दे सकती है.हालांकि इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें
BJP List: अब तक 101 बीजेपी सांसदों के कटे टिकट, कई ‘माननीयों’ की बढ़ीं धड़कनें
आसान नहीं है कंगना की सियासी डगर, चुनावी पंडितों को डरा सकते हैं ये आंकड़े
प्रयागराज, फूलपुर और भदोही पर भी बदलेंगे प्रत्‍याशी
प्रयागराज से वर्तमान में रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं, लेकिन भाजपा यहां से भी प्रत्‍याशी बदलने पर विचार कर रही है. इसी तरह भदोही लोकसभा सीट से रमेश चंद्र बिंद भाजपा से सांसद हैं, लेकिन यहां सपा ने यह सीट टीएमसी को दे दी है और टीएमसी ने यहां से ललितेशपति त्रिपाठी को प्रत्‍याशी बनााया है. अब बात आती है, प्रयागराज से सटे फूलपुर लोकसभा सीट की. यहां से वर्तमान में भाजपा की केसरी देवी पटेल सांसद हैं, लेकिन यहां भी पार्टी किसी नए चेहरे को उतार सकती है. कौशांबी से भाजपा के विनोद सोनकर की जगह भी किसी अन्‍य को चुनाव लड़ाने की चर्चा है. मछलीशहर से भाजपा के बीपी सरोज सांसद है, लेकिन यहां भी पार्टी अपना उम्‍मीदवार बदल सकती है.
.
Tags: 2024 Loksabha Election, BJP, BJP Candidate, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, UP news

श्रीराम जन्मस्थली के बाद अब वनवास स्थान का होगा कायाकल्प, बदला-बदला दिखेगा चित्रकूट धाम, देखें PHOTOS
नेपाल से आए 5 दोस्तों ने शुरू किया फास्ट फूड का स्टॉल, कमाल का स्वाद, खाने के लिए उमड़ती है भारी भीड़
पेड़ पौधों से गज़ब का लगाव…7 सालों से हर रोज खरीदते हैं एक पौधा, अब घर बन गया ग्रीन हाउस!
66 के पापा और 55 के चाचा ने दीं ब्लॉकबस्टर, लेकिन स्टारकिड की फिल्म को नहीं मिले दर्शक, मेकर्स के डुबोए करोड़ों
शुक्रवार के दिन ज्योतिष के 5 उपाय बदल देंगे जिंदगी, करियर में मिलेगी तरक्की, रातोंरात पैसों से भर जाएगी तिजोरी
हजारीबाग में यहां मिलती है खास लिट्टी, स्वाद के दीवाने हर रोज चट कर जाते हैं 15-20 हजार पीस
सरदार जी का पनीर टिक्का… स्वाद ऐसा कि बिक जाती हैं रोज 800 से 900 प्लेट, दूर-दूर से लोग आते हैं खाने
शाम होते ही डंडा उठा लेती हैं महिलाएं, चप्पे-चप्पे की लेती हैं तलाशी, देखें हैरान करने वाली कहानी के Photos
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप चाहते हैं तो डेटिंग के दौरान कभी ना करें ये 6 गलतियां वरना आ जाएगी रिश्‍तों में दरार

source

Previous post महिला मतलब गाय-भैंस चराना नहीं.. पीएम मोदी ने गेट्स को सुनाया ड्रोन दीदी का किस्सा – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post फ्री ट्रेनिंग के साथ मिल रहे ₹8000, मोदी सरकार की इस योजना से लाखों युवा पा चुके हैं रोजगार, ऐसे उठा सकते ह… – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *